Kolkata rape-murder case: CISF ने उठाया ये बड़ा कदम, अस्पताल के तीन अधिकारी हटाए गए

सीआईएसएफ अस्पताल में कहां-कहां सुरक्षा में तैनात रहेगी इस बात का खुलासा अभी नहीं किया गया है। अस्पताल में पुलिस, निजी सुरक्षाकर्मी और सीआईएसएफ तीन लेयर में सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे।

Kolkata rape-murder case CISF RG Kar Medical College Sandeep Ghosh
विज्ञापन

Kolkata rape-murder case: कोलकाता आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ रेप और हत्या के मामले में बुधवार को सीआईएसएफ के अधिकारी अस्पताल पहुंचे। बल कर्मियों ने अस्पताल परिसर में सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। इसके बाद सीआईएसएफ अधिकारियों ने राज्य स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में कोलकाता पुलिस के अधिकारी भी मौजूद थे।

सुप्रीम कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दिया था आदेश

बता दें 9 अगस्त को अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या और रेप की वारदात हुई थी। इसके बाद 14 और 15 अगस्त को अस्पताल में भीड़ ने जमकर उत्पात मचाया था। अस्पताल में तोड़फोड़ भी की गई थी। लगातार राज्य में इसे मामले को लेकर धरने-प्रदर्शन जारी हैं। इस पूरे मामले में पर चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ की बेंच ने स्वत: संज्ञान लिया था। शीर्ष अदालत ने  मामले की सुनवाई करते हुए अस्पताल की सुरक्षा का जिम्मा सीआईएसएफ को सौंपा है।

Advertisment

अस्पताल में तीन लेयर में होगी सुरक्षा व्यवस्था

फिलहाल अस्पताल में सीआईएसएफ कहां-कहां सुरक्षा में तैनात रहेगी इस बात का खुलासा नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि अस्पताल के अंदर निजी सुरक्षाकर्मी तैनात होंगे। कोलकाता पुलिसकर्मी केवल मुख्य गेट और इमरजेंसी गेट पर ड्यूटी पर रहेंगे। इसके अलावा सीआईएसएफ अस्पताल में सुरक्षा का प्रमुख जिम्मा लेगी। वहीं, इस बीच आरजी कर अस्पताल के प्रिंसिपल, सुपरिटेंडेंट और चेस्ट विभाग के HOD को सरकार ने हटा दिया है, तीनों के खिलाफ जांच बैठाई गई है।

विज्ञापन

सीबीआई को जांच में मिली डायरी

बता दें इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है। जांच एजेंसी को मामले में मृतका की किसी डायरी के बारे में पता चला है, जिसके कुछ पन्ने फटे हुए हैं। एजेंसी इन फटे पन्नों की कड़ी जोड़ने में लगी है। इससे पहले इस मामले में कोलकाता पुलिस ने आरोपी पर किसी बड़े राजनेता का हाथ होने जैसी बात से इनकार किया था। इसके अलावा पुलिस ने कहा था कि मृतका की बॉडी से स्पर्म नहीं मिला है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ