'प्रदर्शन के नाम पर बॉयफ्रेंड के साथ घूमो या फिर...', TMC सांसद ने डॉक्टरों को दी चेतावनी

kolkata Doctor Rape-Murder Case : पूरे देश में कोलकाता रेप-मर्डर का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इसे लेकर राजनीति भी तेज हो गई। इस बीच तृणमूल कांग्रेस के सांसद ने प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों को चेतावनी दी। आइए जानते हैं कि सांसद ने क्या कहा?

Women protesting against the sexual assault and murder of a female postgraduate trainee doctor in Kolkata
विज्ञापन

kolkata Doctor Rape-Murder Case : पूरे देश में कोलकाता रेप-मर्डर मामले को लेकर आक्रोश व्याप्त है। इसे लेकर डॉक्टर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। अब उनका साथ देने के लिए वकील भी सड़क पर उतर आए हैं। इस बीच टीएमसी के सांसद अरूप चक्रवर्ती ने विवादित बयान दिया। उन्होंने डॉक्टरों को चेतावनी दी कि जनता के गुस्से से हम आपको नहीं बचाएंगे।

अरूप चक्रवर्ती ने यह बयान रविवार को पश्चिम बंगाल के बांकुरा में एक सार्वजनिक रैली के दौरान दिया। उन्होंने कहा कि आंदोलन के नाम पर आप घर जा सकते हैं या अपने बॉयफ्रेंड के साथ घूम सकते हैं। अगर आपकी हड़ताल की वजह से कोई मरीज मर जाता है और जनता का गुस्सा आप पर फूटता है तो हम आपको नहीं बचाएंगे।

Advertisment

डॉक्टरों पर ही फूटेगा जनता का गुस्सा

जब इस बारे में उनसे फिर पूछा गया तो अरूप चक्रवर्ती अपने बयान पर कायम रहे। उन्होंने कहा कि डॉक्टर हड़ताल कर रहे हैं। हड़ताल के नाम पर अगर वे बाहर निकलेंगे और जनता को इलाज नहीं मिलेगा तो स्वाभाविक रूप से उनका गुस्सा उन पर ही उतरेगा। हम उन्हें बचा नहीं सकते।

विज्ञापन

जानें क्या है पूरा मामला?

विज्ञापन

आपको बता दें कि कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में 9 अगस्त को ट्रेनी लेडी डॉक्टर की रेप के बाद हत्या कर दी गई थी। इसे लेकर डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन चल रहा है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने शनिवार को देशव्यापी हड़ताल की, जिससे मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ