---विज्ञापन---

Kolkata: बुझाई गई कोलकाता एयरपोर्ट पर लगी आग, AAI ने जारी किया ये बयान

नई दिल्ली: कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के डिपार्चर सेक्शन में बुधवार शाम आग लग गई। इसके बाद दमकल की तीन गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। फिलहाल किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। आग हवाई अड्डे के डिपार्चर सेक्शन में एक चेक-इन काउंटर पर लगी। सेक्शन 3 को रवानगी […]

नई दिल्ली: कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के डिपार्चर सेक्शन में बुधवार शाम आग लग गई। इसके बाद दमकल की तीन गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। फिलहाल किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। आग हवाई अड्डे के डिपार्चर सेक्शन में एक चेक-इन काउंटर पर लगी। सेक्शन 3 को रवानगी के लिए बंद कर दिया गया।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट-सर्किट के कारण आग लगी, लेकिन सही कारण का पता जांच के बाद ही चलेगा। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि आग काफी तेजी से फैल रही है।

---विज्ञापन---

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने जारी किया बयान

एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) की ओर से जारी बयान के मुताबिक, चेक-इन एरिया पोर्टल डी पर रात 9:12 बजे मामूली आग लग गई। जिसके चलते धुआं उठा। रात 9:40 बजे तक आग पूरी तरह से बुझ गई। सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया और क्षेत्र में धुएं के कारण चेक-इन प्रक्रिया को निलंबित कर दिया गया। चेक-इन और संचालन अब फिर से शुरू कर दिया गया है। वहीं सीआईएसएफ ने कहा- डी पोर्टल चेक-इन काउंटर पर आग लग गई। धुएं के कारण यात्रियों और कर्मचारियों को टर्मिनल भवन से बाहर निकाला गया। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। आग बुझा दी गई है। सामान्य परिचालन बहाल किया जा रहा है।

First published on: Jun 14, 2023 10:15 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola