सिगरेट के बट ने ली बेटे की जान, अस्पताल में जिंदगी-मौत से जूझ रही मां

Cigarette Butt Smoke Kills Man: पड़ोसियों ने कहा कि बिस्वास अपनी उंगलियों के बीच जलती हुई सिगरेट लेकर सो गए थे, जिससे उन्हें इस घटना का पता नहीं चल पाया।

Kolkata News, West Bengal News, Cigarette, Cigarette Butt Smoke, Smoke
विज्ञापन

Cigarette Butt Smoke Kills Man, Mother Hospitalised: एक 45 वर्षीय व्यक्ति की उसके आवास पर सिगरेट बट से लगी आग के घने धुएं से मौत हो गई। यह घटना पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के लेक टाउनहोम की है। वहीं, मृतक की मां, एक हृदय रोगी है, जो अस्पताल में अपने जीवन के लिए संघर्ष कर रही है।

अपनी मां के साथ रहता था युवक

इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों और लेक टाउन पुलिस ने बताया कि मृतक अरिंदम बिस्वास अपनी मां सोनाली (65) के साथ सी-ब्लॉक अपार्टमेंट की पहली मंजिल पर रहता था। वहीं, मंगलवार को लगभग 1:15 बजे पड़ोसियों ने बिस्वास के फ्लैट से मदद की गुहार सुनी। जैसे ही बिस्वास और उनकी मां अपने घर से बाहर निकले, फ्लैट के एक कमरे से बहुत अधिक धुआं निकल रहा था। इसके बाद अग्निशमन विभाग और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे अग्निशामकों ने खिड़कियां तोड़ दीं और पानी की बौछार शुरू कर दी।

Advertisment

उंगलियों के बीच जलती हुई सिगरेट लेकर सो गया

वहीं, बताया जा रहा है कि बिस्वास एक चेन स्मोकर था। उनके पड़ोसियों ने कहा कि बिस्वास अपनी उंगलियों के बीच जलती हुई सिगरेट लेकर सो गए थे, जिससे उन्हें इस घटना का पता नहीं चल पाया। एक जांच अधिकारी के मुताबिक, इन दावों की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन

फोरेंसिक टीम करेगी जांच

पुलिस के मुताबिक फोरेंसिक विशेषज्ञों को घटनास्थल पर भेजा जाएगा ताकि यह पता लगाया जा सके कि व्यक्ति की मौत दम घुटने से हुई है या नहीं। वहीं, बिधाननगर सिटी पुलिस के एक प्रभारी अधिकारी ने कहा, हमें अप्राकृतिक मौत की घटना की सूचना मिली है। इसका पता लगाने के लिए पोस्टमॉर्टम जांच भी की जा रही है कि क्या आग के फैलने में शराब का योगदान था और क्या अरिंदम नशे में था।

Whtasapp Channel Logo Template

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ