Karnataka Bandh Live News: तमिलनाडु के लिए कावेरी जल छोड़े जाने को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच, कन्नड़ समर्थक और किसान संगठनों द्वारा शुक्रवार को ‘कर्नाटक बंद’ बुलाए जाने के कारण कर्नाटक में आम जनजीवन प्रभावित होने की संभावना बढ़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जेल चलो का नारा

कर्नाटक सेना ने सुबह 10.30 बजे ‘जेल चलो’ का नारा दिया है। टाउन हॉल में भारी संख्या में सीआरपी और राज्य पुलिस तैनात कर्नाटक सेना ने चन्नम्मा सर्कल में रैली निकाली। बता दें कि 2,000 से अधिक संगठनों ने कर्नाटक बंद का समर्थन किया है, जिसको लेकर बेंगलुरु पुलिस ने चेतावनी दी है कि वह इस अवैध और असंवैधानिक विरोध प्रदर्शन की अनुमति नहीं देंगे।

50 लोग हिरासत में

इस बंद में करीब 50 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने बंद की वजह से स्कूल बंद रखने के आदेश दिए हैं। कन्नड़ समर्थक समूहों के एक व्यापक संगठन ‘कन्नड़ ओक्कुटा’ ने शुक्रवार को कर्नाटक सरकार को पड़ोसी तमिलनाडु के लिए कावेरी नदी का पानी छोड़ने के निर्देश देने वाले आदेश के विरोध में कर्नाटक बंद की घोषणा की। यह बेंगलुरु बंद के दो दिन बाद आया है, जिसे मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। बहरहाल कर्नाटक पुलिस राज्य भर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और स्थिति को संभालने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ