Karnataka Election 2023: कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक आज, जारी होगी उम्मीदवारों की दूसरी सूची

karnataka assembly polls, congress election committee, dk shivakumar, Congress list

Karnataka Election 2023: कर्नाटक कांग्रेस के प्रमुख डीके शिवकुमार ने कहा कि विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी आज अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी करेगी। शिवकुमार ने बुधवार को कहा कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की गुरुवार को फिर बैठक होगी। बैठक के बाद उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की जाएगी।

मीडियाकर्मियों से बात करते हुए, शिवकुमार ने कहा कि सीईसी की आज फिर मीटिंग होगी। हम उम्मीदवारों की दूसरी सूची को अंतिम रूप दे रहे हैं और जल्द से जल्द इसकी घोषणा की जाएगी। बता दें कि कांग्रेस ने 124 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है, बाकी 100 सीटों के लिए जल्द ही उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी।

और पढ़िए – Karnataka Election 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 42 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की

25 मार्च को कांग्रेस ने जारी की थी 124 उम्मीदवारों की पहली सूची

कांग्रेस ने 25 मार्च को चुनावों के लिए 124 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची की घोषणा की थी, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और राज्य पार्टी अध्यक्ष डीके शिवकुमार के नाम शामिल थे। बता दें कि कर्नाटक में 10 मई को एक ही चरण में चुनाव होने हैं और वोटों की गिनती 13 मई को होगी। सिद्धारमैया वरुण निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे, जबकि डीके शिवकुमार कनकपुरा से उम्मीदवार होंगे।

और पढ़िए – Karnataka Election 2023: ‘सिद्धारमैया का कार्यकाल कर्नाटक के इतिहास में सबसे भ्रष्ट’, भाजपा नेता बीएल संतोष का आरोप

कांग्रेस ने कोलार गोल्ड फील्ड निर्वाचन क्षेत्र से एम रूपकला को मैदान में उतारा है। कर्नाटक विधानसभा में 224 सीटें हैं। राज्य में वर्तमान में सत्तारूढ़ भाजपा के 119 विधायक हैं, जबकि कांग्रेस के पास 75 और उसके सहयोगी जद (एस) के पास 28 सीटें हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ