रूस-भारत जहां अमेरिकी प्रतिबंधों के बावजूद अपनी दोस्ती को लेकर अडिग हैं, वहीं रूस से भारतीयों को जबरन रशियन आर्मी में भर्ती किए जाने की खबरें भी सामने आ रही हैं, जिस पर केंद्र सरकार का ध्यान नहीं है. ऐसा ही एक और मामला सामने आया है, जिसमें एक भारतीय इंजीनियर को रूस की सेना में भर्ती करने के लिए मजबूर किया गया. हालांकि शख्स ने रशियन आर्मी को जॉइन करने से इनकार कर दिया है, लेकिन रूसी सेना ने उसे पकड़कर जेल में डाल दिया. इंजीनियर की पत्नी ने मॉस्को से वीडियो जारी करके भारत की मोदी सरकार ने मदद करने की अपील की है और रशियन आर्मी के शिकंजे से उसके पति को छुड़वाने की गुहार लगाई है.
मॉस्को पुलिस ने हिरासत में लेकर जेल में डाल दिया
वायरल वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित करते हुए स्नेहा गुप्ता ने कहा कि उनके पति चंदन गुप्ता उत्तर प्रदेश के कानुपर निवासी हैं. वे पेशे से इंजीनियर हैं और नोएडा के सेक्टर-62 में कंपनी के लिए काम करते हैं. कंपनी ने उन्हें एक काम के वर्क वीजा जारी करके रूस भेजा था, लेकिन 6 सितंबर दिन रविवार को दोपहर करीब 12.30 बजे मॉस्को पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया और जेल में डाल दिया. चंदन पर रूसी सेना में शामिल होने का दबाव डाला जा रहा था. चंदन ने कोई गुनाह नहीं किया है, फिर भी उन्हें हिरासत में लिया गया और छोड़ने के बदले में रूसी सेना जॉइन करने के लिए मजबूर किया जा रहा है.
आपबीती सुनाते-सुनाते भावुक हो गई थीं स्नेहा गुप्ता
स्नेहा ने दावा किया है कि उनके पति मॉस्को दिवस के आस-पास परेशान किया गया था. उसके बाद बीते दिन उन्हें हिरासत में ले लिया गया. स्नेहा पति के बारे में बात करते-करते भावुक हो गईं और कहा कि उन्हें रूसी भाषा नहीं आती है, इसलिए पुलिस वालों और वकील की बात वे ठीक से समझ नहीं पाती हैं. इसलिए वे नहीं जानती कि उनके पति के साथ क्या हो रहा है या उन्हें क्यों हिरासत में लिया गया है? 10 साल का बेटा भी पिता चंदन के जेल में जाने की वजह से परेशान है इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील है कि वे मामले में दखल दें. स्नेहा ने अनुरोध किया है कि अपने पति की भारत सुरक्षित वापसी सुनिश्चित कराने में मदद की जाए. मामले में कंपनी भी कोई सहयोग नहीं कर रही है.
रूस और यूक्रेन की जंग क्या कभी नहीं होगी खत्म? 4 साल बाद भी जारी है खूनी खेल, 15000 लोगों की हुई मौत
बता दें कि भारतीय दूतावास या रूसी अधिकारियों की ओर से अभी तक मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, जिसमें चंदन को गिरफ्तार करने या उस पर रूसी सेना में भर्ती होने के लिए दबाव डाले जाने के आरोपों की पुष्टि हो.
संबंधित खबरें
'राहुल गांधी ने मुझे धक्का नहीं दिया', BJP के आरोप पर बोले DK शिवकुमार
4 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
4 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
6 hrs ago'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
8 hrs ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
9 hrs ago'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
9 hrs agoएल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
9 hrs agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
11 hrs agoसऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
11 hrs ago'CEC को मंत्री-गवर्नर बनाया…', पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines