हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Kal Ka Mausam: दिल्ली में होगी बारिश? IMD ने जारी किया येलो अलर्ट, जानें कल कैसा रहेगा मौसम

उत्तर भारत में इन दिनों मौसम साफ है और दिन के समय रूखी हवाएं चलने लगी हैं, जिसका संदेश साफ है कि पतझड़ ज्यादा दूर नहीं. सुबह से ही तेज धूप निकल रही है जिसके कारण तापमान में बढ़ोतरी हुई है और लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है.

विज्ञापन

उत्तर भारत में इन दिनों मौसम साफ है और दिन के समय रूखी हवाएं चलने लगी हैं, जिसका संदेश साफ है कि पतझड़ ज्यादा दूर नहीं. सुबह से ही तेज धूप निकल रही है जिसके कारण तापमान में बढ़ोतरी हुई है और लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है.

मौसम विभाग ने बताया कि अगले 2 दिन शुक्रवार और शनिवार को पहाड़ों पर नया पश्चिमी विक्षोभ आएगा, जिससे उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में मौसम करवट लेगा. इस दौरान तेज हवाएं चलेंगी और गरज चमक के साथ ऊंचे हिस्सों पर बारिश और बर्फबारी होगी, जिससे न्यूनतम और अधिकतम तापमान में मामूली कमी आएगी व लोगों को कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ सकता है. स्काईमेट ने अगले 24 घंटे के दौरान असम, अरुणाचल प्रदेश और मेघालय में बारिश का अलर्ट जारी किया है. उधर, दक्षिण में केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में आंधी-तूफान, आकाशीय बिजली गिरने के खतरे के बीच मध्यम स्तर की बारिश रिकॉर्ड की जा सकती है.

दिल्ली में कैसा रहेगा कल का मौसम

दिल्ली-NCR में कल यानी 27 फरवरी को मौसम साफ रहने की संभावना है. इसके साथ ही दिन में हल्की हवाएं चलेंगी. फिलहाल शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. सीपीसीबी की मानें तो हवाओं में गति बढ़ने से हवा की क्वालिटी (AQI) में कमी आएगी और पॉल्यूशन से मामूली राहत मिल सकती है. फिलहाल, एक्यूआई गिरकर 200 के करीब पहुंच गया है.

विज्ञापन

यूपी में कैसा रहेगा कल मौसम

दिल्ली से सटे यूपी में भी तापमान बढ़ने वाला है. IMD के अनुसार, आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश में 3-5 डिग्री सेल्सियस तक तापमान में बढ़ोतरी होगी. वहीं, अगले 7 दिनों में पूरे उत्तर प्रदेश में अप्रैल वाली गर्मी महसूस होने लगेगी. वहीं, लखनऊ में कल यानी 27 फरवरी को अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

बिहार में भी बढ़ेगी गर्मी?

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में बिहार में गर्मी और बढ़ने के आसार हैं. बिहार में सभी जिलों में तापमान में बढ़ोतरी हो रही है. आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, बिहार में मार्च के शुरुआत में ही तापमान में 4 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है. वहीं, मौसम विभाग ने किसी भी जिले में बारिश होने की कोई संभावना नहीं जताई है.

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में कैसा रहेगा कल मौसम?

हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से बारिश दस्तक देने वाली है. भले ही मैदानी इलाके में गर्मी बढ़ सकती है, लेकिन पहाड़ों पर बारिश बर्फबारी रुक-रुककर हो रही है. मौसम विभाग ने कल 27 फरवरी को हिमाचल प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, मनाली के कुछ ऊपरी इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई है.

उत्तराखंड में कल होगी बारिश

हिमाचल प्रदेश के अलावा उत्तराखंड में भी बारिश और बर्फबारी का सिलसिला शुरू होने वाला है. IMD ने 27 फरवरी को हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है. आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, कल के अलावा 2-4 मार्च के बीच उत्तराखंड में भारी बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है.

विज्ञापन

वहीं, इस दौरान हवाओं की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रहने से न्यूनतम और अधिकमत तापमान में मामूली गिरावट की संभावना है. उधर, गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बदरीनाथ समेत कई ऊंचे स्थानों पर बर्फबारी जारी रहने से न्यूनतम तापमान माइनस में बना हुआ है, जिससे कोल्ड डे की स्थिति है. बर्फीली जगहों पर न्यूनतम तापमान माइनस -15 डिग्री सेल्सियस के आस-पास है.

राजस्थान में बढ़ेगी गर्मी

राजस्थान में दिन के तापमान में बढ़ोतरी के बीच सीमावर्ती बाड़मेर में लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज हुआ. मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, राज्य में आने वाले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहेगा. इस दौरान तापमान में आंशिक बढ़ोतरी होगी.

विज्ञापन

दक्षिण भारत में प्री मानसून के संकेत

आईएमडी के अनुसार, दक्षिण भारत में प्री मानसून के संकेत मिल रहे हैं. पिछले कई दिनों से बंगाल की खाड़ी में निम्म दबाव क्षेत्र बनने से दक्षिण में साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय है, जिसका प्रभाव तटीय राज्यों पर होने से मौसमी गतविधियां जारी हैं. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 24 से 36 घंटों तक केरल, दक्षिण कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है. इस दौरान बादलों की गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने का खतरा जताया गया है. लिहाजा, खराब मौसम के दौरान लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है. इन राज्यों के तापमान में लगातार बढ़ोतरी जारी है और कहीं-कहीं अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को क्रॉस कर गया है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola