संसद में हंगामा! कांग्रेस पर जमकर बरसे जेपी नड्डा, पूछा- सोनिया-सोरोस का क्या है संबंध?

JP Nadda on Congress and Sonia Gandhi Parliament Session 2024: संसद सत्र के दौरान राज्यसभा एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पार्टी को खूब खरी-खोटी सुनाई है।

JP Nadda on Congress and Sonia Gandhi Parliament Session 2024

JP Nadda on Congress and Sonia Gandhi Parliament Session 2024: संसद सत्र के दौरान राज्यसभा में हंगामा मच गया है। विपक्ष के मुद्दों पर पलटवार करते हुए सत्तापक्ष ने एक बार फिर जॉर्ज सोरोस का नाम संसद लिया, तो हर कोई हैरान रह गया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा कांग्रेस पर जमकर बरसे हैं। जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर सभापति जगदीप धनखड़ का अपमान करने का आरोप लगाते हुए सोनिया गांधी को आड़े हाथों लिया है।

विज्ञापन

मल्लिकार्जुन खड़गे पर किया पलटवार

जेपी नड्डा का कहना है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सभापति जगदीप धनखड़ पर आपत्तिजनत टिप्पणी की है। इससे सभापति का अपमान हुआ है। खड़गे जी ने चेयरमैन को चीयरलीडर करके पुकारा, जे काफी गलत है। इसी के साथ जेपी नड्डा ने जॉर्ज सोरोस का नाम लिया, तो सदन में फिर से हंगामा शुरू हो गया।

विज्ञापन

जेपी नड्डा ने क्या कहा?

जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को संवैधानिक चीजों में कोई रुचि नहीं है। कल इनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस दर्शाती है कि यह देश को मूल मुद्दे से भटकाना चाहते हैं। देश जानना चाहता है कि कांग्रेस नेता सोनिया गांधी का जॉर्ज सोरोस से क्या संबंध है। देश की आम जनता जानना चाहती है। जो सोरोस इस देश में अस्थिरता लाने के लिए अरबों रुपए देता है, उसकी आवाज कठपुतली बनकर यहां कांग्रेस पार्टी उठाती है। इसकी जितनी भी निंदा की जाए वो कम है। देश माफ नहीं करेगा। संवैधानिक चीजों को ठेस पहुंचाने के प्रयासों का न सिर्फ भारतीय जनता पार्टी बल्कि ये सदन भी निंदा करता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

मीडिया के सामने जेपी नड्डा ने तोड़ी चुप्पी

मीडिया से बातचीत के दौरान जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा के सभापति पर गंभीर आरोप लगाए। मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि आपको इतनी जानकारी होनी चाहिए कि सभापति का फैसला सभी को मानना चाहिए। सदन के अंदर और बाहर इस तरह का आरोप लगाना काफी निंदाजनक है। ये बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। खड़गे जी को अपनी बात रखने का भरपूर मौका दिया गया। ऑन रिकॉर्ड उन्होंने कहा कि मैं नहीं बोलूंगा। उन्हें चेंबर में बुलाया गया, तो उन्होंने जाने से मना कर दिया। इससे साफ है कि कांग्रेस पार्टी सदन की कार्यवाही में दखल दे रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ