CBSE 10वीं और 12वीं छात्रों के ल‍िए बड़ी खबर, बोर्ड ने जारी क‍िया Practical Exams 2026 के लिए रिमाइंडर

CBSE ने क्लास 10 और 12 के प्रैक्टिकल एग्जाम 2026 के लिए रिमाइंडर जारी किया है. इसके साथ ही स्कूलों और स्टूडेंट्स को गाइडलाइंस फॉलो करने को कहा है.

cbse (4)

CBSE

CBSE ने कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के ल‍िए प्रैक्‍ट‍िकल परीक्षा को लेकर एक र‍िमाइंडर जारी क‍िया है. CBSE ने साफ कहा है कि फाइनल रिजल्ट के लिए प्रैक्टिकल एग्जाम बहुत जरूरी हैं. स्कूलों, स्टूडेंट्स और पेरेंट्स को इन एग्जाम को गंभीरता से लेना चाहिए. कोई भी गलती या देरी बाद में दिक्कतें पैदा कर सकती है. सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) का रिमाइंडर 2026, बोर्ड परीक्षाओं के लिए क्लास 10 और क्लास 12 के प्रैक्टिकल एग्जाम, इंटरनल असेसमेंट और प्रोजेक्ट वर्क के बारे में है. CBSE चाहता है कि सभी स्कूल नियमों का ठीक से पालन करें ताकि एग्जाम आसानी से हो सकें.

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों को बता दें क‍ि 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा 1 जनवरी से 14 फरवरी 2026 के बीच होगी. सीबीएसई के न‍िर्देशों के अनुसार सभी प्रैक्टिकल परीक्षा, प्रोजेक्ट और इंटरनल असेसमेंट इस समय के अंदर पूरे होने चाहिए. प्रैक्टिकल परीक्षा होने के दिन ही स्‍कूलों को मार्क्स भी अपलोड करने होंगे. एक बार मार्क्स अपलोड हो जाने के बाद, उन्हें बदला नहीं जा सकता. इसीलिए स्कूलों को मार्क्स डालते समय बहुत सावधान रहना रखना होगा.

CBSE के सख्त नियम और कार्रवाई

CBSE ने स्कूलों को सभी निर्देशों का सख्ती से पालन करने की चेतावनी दी है. अगर कोई नियम तोड़ा जाता है, तो बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा रद्द कर सकता है. CBSE ने स्कूलों को यह भी बताया है कि 2025-26 सेशन के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाओं में शामिल शिक्षकों और एग्जामिनर्स के पेमेंट रेट्स में बदलाव किया गया है.

विज्ञापन

स्‍पोर्ट्स या दूसरे इवेंट के लिए कोई छूट नहीं
नेशनल या इंटरनेशनल खेल इवेंट में हिस्सा लेने वाले स्टूडेंट्स को प्रैक्टिकल एग्जाम से कोई छूट नहीं मिलेगी और ना ही उन्‍हें अलग से एग्जाम की तारीखें दी जाएंगी. ऐसे स्टूडेंट्स को स्कूल के शेड्यूल के अनुसार प्रैक्टिकल एग्जाम में शामिल होना होगा.

विज्ञापन

एग्‍जाम‍िनर और इवैल्‍यूएशन के लिए नियम
12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए, केवल वही एग्‍जाम‍िनर अलाउड होंगे, ज‍िसे CBSE ने नियुक्त क‍िया है. स्कूल अपने खुद के जांचकर्ता नहीं चुन सकते. अगर कोई स्कूल किसी अनधिकृत जांचकर्ता का इस्तेमाल करता है, तो प्रैक्टिकल परीक्षा रद्द की जा सकती है. लास्‍ट मोमेंट में अगर कोई द‍िक्‍कत आती है तो स्कूल, एक्‍सटर्नल एग्‍जाम‍िनर को कॉन्‍टैक्‍ट कर सकते हैं.

स्पेशल नीड्स वाले स्टूडेंट्स के लिए इंतजाम
CBSE ने स्कूलों से स्पेशल नीड्स वाले स्टूडेंट्स के लिए सही इंतजाम करने को कहा है. इन स्टूडेंट्स को हर जरूरी मदद मिलनी चाहिए ताकि वे आराम से अपने प्रैक्टिकल एग्जाम दे सकें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ