एलन मस्क के प्लेटफार्म X को भारत सरकार का झटका, Grok से हटे वल्गर और गैरकानूनी कंटेंट

Big blow to Elon Musk platform X: केंद्र सरकार ने एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X को तगड़ा झटका देते हुए एक सख्त नोटिस जारी किया. नोटिस में 72 घंटे के दौरान AI ऐप Grok की ओर से बनाए सभी सेक्शुअली एक्सप्लिसिट, वल्गर और गैर-कानूनी कंटेंट को हटाने को कहा है.

Elon Musk platform X

Big blow to Elon Musk platform X: एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X कॉर्प को भारत सरकार ने सख्त नोटिस जारी किया है. नोटिस में उसके AI ऐप Grok के वल्गर और गैर कानूनी कंटेंट को हटाने के लिए कहा गया है. साथ ही एक्स कॉर्प को 72 घंटों के भीतर एक कार्रवाई रिपोर्ट (एटीआर) भेजने का आदेश दिया है, जिसमें उनके एक्शन की जानकारी दी गई हो, वरना कानून के तहत कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा. इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने X कॉर्प के भारत ऑपरेशंस के चीफ कंप्लायंस ऑफिसर को नोटिस भेजा है.

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार ने एक्स को क्यों भेजा नोटिस?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के AI चैटबॉट Grok के दुरुपयोग के मामले बढ़ रहे थे. आरोप था कि यूजर्स इसका इस्तेमाल वल्गर और गैर कानूनी कंटेंट देखने के लिए कर रहे हैं. कोई भी महिला-युवती की तस्वीर डालकर उसे आपत्तिजनक स्थिति में दिखाने को आदेशित करते थे तो Grok ने सांकेतिक तौर पर तस्वीर में बदलाव कर दिखाया, जिससे अश्लील रूपांतरण वाली तस्वीरें उभरीं, जिनसे जिससे निजता और गरिमा का उल्लंघन हुआ है. नोटिस में कहा गया कि ऐसे कृत्य यौन उत्पीड़न को सामान्य बनाते हैं और कानूनी सुरक्षा उपायों को कमजोर करते हैं. मंत्रालय ने X को निर्देश दिया कि Grok AI की तकनीक की तुरंत समीक्षा करे.

साल 2025 के अंत में जारी हुई थी सख्त एडवाइजरी

पिछले महीने दिसंबर 2025 में भारत के आईटी मंत्रालय (MeitY) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ नई एडवाइजरी जारी की थी. एडवाइजरी में स्पष्ट तौर पर कहा गया था कि अश्लील, वयस्क या अवैध कंटेंट को लेकर नियमों का पालन करने में सख्ती बरती जाए. ऐसे न करने वाले प्लेटफार्म दोषी होंगे. MeitY ने कहा कि नियमों का पालन न करने पर सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 79 के तहत कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ