भारत का पहला शहर, जहां विदेशों की तरह घर में लगे नल से पी सकते हैं साफ पानी, जानिए कैसे हुई ये क्रांति

पानी की गुणवत्ता चेक करने के लिए रीयल-टाइम वॉटर क्वालिटी मॉनिटरिंग सेंसर लगाए गए हैं जो किसी भी गड़बड़ी पर तत्काल अलर्ट जारी करते हैं. यही वजह है कि लोगों को घर और बाहर नल से पीने योग्य साफ पानी मिल पाता है.

Puri Drinking Water

भारत में जहां साफ पीने के पानी की पहुंच आज भी एक बड़ा मुद्दा है, वहीं देश में एक ऐसा भी शहर है, जहां आप विदेशों की तरह सीधे घर में लगी टोंटी से ग्लास भरकर पानी पी सकते हैं. जी हां, आपको ये जानकर जरूर हैरानी हुई होगी, लेकिन ओडिशा के पुरी शहर ने ऐसा करके इतिहास रच दिया है. पुरी अब देश का पहला ऐसा शहर बन गया है, जहां नल से आने वाला पानी बिना किसी फिल्टर या बॉयलिंग के भी सीधे पीने योग्य है.

विज्ञापन

पुरी शहर की ये क्रांति पूरे देश के लिए एक मिसाल बन गई है. एक तरफ जहां मध्य प्रदेश में दूषित पेयजल की वजह से कई मासूम लोगों ने अपनी जिंदगी गंवा दी और 40 से अधिक लोग बीमार पड़ गए. वहीं, पुरी की ये उपलब्धि जनस्वास्थ्य पर केंद्रित बड़े विजन की सफलता का वर्तमान सबूत बन गया है.

विज्ञापन

क्या है ‘ड्रिंक-फ्रॉम-टैप’ मिशन?


ओडिशा सरकार ने ‘सुजल योजना’ के तहत ‘Drink From Tap (DFT)’ मिशन की शुरुआत की थी. जिसका उद्देश्य था हर घर को 24 घंटे अंतरराष्ट्रीय मानकों वाला शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना. पुरी में इस योजना के तहत लगभग 25 हजार घरों तक ऐसा पानी पहुंचाया गया है जो WHO और BIS (भारतीय मानक ब्यूरो) दोनों के मानकों पर खरा उतरता है. इस मिशन के तहत नल का पानी पूरी तरह स्वच्छ, बैक्टीरिया-फ्री और स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित है. स्थानीय निवासियों से लेकर पर्यटकों तक, पुरी में अब किसी को बोतलबंद पानी की जरूरत नहीं पड़ती.

विज्ञापन

पुरी को कैसे मिली मिशन में सफलता?


आपको बता दें कि पुरी की इस क्रांति के पीछे आधुनिक वॉटर ट्रीटमेंट सिस्टम काम कर रहा है. यहां पानी को कई चरणों में शुद्ध किया जाता है, जिससे बैक्टीरिया और वायरस पूरी तरह खत्म हो जाते हैं. इस मिशन के तहत पुरी में नई फूड-ग्रेड पाइपलाइनें बिछाई गईं, जो लीकेज को रोकती हैं और बाहरी गंदगी को सिस्टम में घुसने नहीं देतीं. इसके अलावा रीयल-टाइम वॉटर क्वालिटी मॉनिटरिंग सेंसर लगाए गए हैं जो किसी भी गड़बड़ी पर तत्काल अलर्ट जारी करते हैं. यही वजह है कि लोगों को घर और बाहर नल से पीने योग्य साफ पानी मिल पाता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ