सऊदी अरब जाने वाले यात्री दें ध्यान, बिना परमिशन ये 'कॉमन चीज' लेकर गए तो हो सकती है जेल

अगर आप भी सऊदी जाने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए हैं. आम तौर पर लोग सऊदी अरब घूमने, या फिर नौकरी के लिए और या फिर उमराह के लिए जाते हैं, लेकिन अब आप क्या ये जानते हैं कि सऊदी अरब ने अपने कुछ नियमों में बदलाव किए हैं.

saudi travel rules

अगर आप भी सऊदी जाने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए हैं. आम तौर पर लोग सऊदी अरब घूमने, या फिर नौकरी के लिए और या फिर उमराह के लिए जाते हैं, लेकिन अब आप क्या ये जानते हैं कि सऊदी अरब ने अपने कुछ नियमों में बदलाव किए हैं. जी हां, सऊदी अरब प्रशासन ने अब दवाओं को लेकर अपने नियमों को बेहद सख्त कर दिया है. अब विदेश में एक छोटी सी गलती भी आपको जेल की हवा खिला सकती है और आपको एयरपोर्ट पर रोका जा सकता है.

विज्ञापन

सऊदी अरब ने लागू किए नए नियम

दरअसल, नारकोटिक्स कंट्रोस ब्यूरों ने शुक्रवार को भारतीय नागरिकों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है. जिसके मुताबिक अब सऊदी अरब जाते समय अगर आप अपने साथ कुछ विशेष दवाएं ले जाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको ऑनलाइन क्लीयरेंस की जरूरत होगी और अगर आप बिना अनुमति या फिर क्लीयरेंस के ऐसी दवाएं ले जाते हुए पकड़े गए तो आपको सख्त सजा हो सकती है.

विज्ञापन

एनसीबी ने एक बयान जारी कर बताया कि सऊदी अरब के जनरल डायरेक्टरेट ऑफ नारकोटिक्स कंट्रोल ने औपचारिक रूप से सूचना दी हैकि उन्होंने एक नया ऑनलाइन सिस्टम लागू किया है. दरअसल भारत में कई ऐसी दवाएं हैं जो लोगों को आसानी से किसी भी मेडिकल स्टोर पर मिल जाती हैं और या फिर वो दवाएं डॉक्टर की पर्ची में लिखी होती हैं, लेकिन वो ही दवाएं सऊदी अरब में प्रतिबंधित या फिर प्रोहिबिटेड श्रेणी में आ सकती हैं.

कैसे मिलेगी दवाएं ले जाने की परमिशन?

  • वेबसाइट- यात्रियों को https://cds.sfda.gov.sa पर जाना होगा.
  • यदि आप ऐसी कोई दवा ले जा रहे हैं जो संदेह के घेरे में है या फिर प्रोहिबिटेड सूची में शामिल हो सकती है तो आपको इस पोर्टल के माध्यम से पहले ही आवेदन करना होगा.
  • आपको बता दें कि यह आवेदन यात्री खुद कर सकते हैं और या फिर उनके अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा किया जा सकता है.
  • दस्तावेजों के तौर पर आपको अपनी बीमारी का सबूत, डॉक्टर का प्रेस्क्रिप्शन और दवा की मात्रा की जानकारी ऑनलाइन अपलोड करनी होगी.
  • एनसीबी ने अपनी एडवाइजरी में साफ कहा है कि व्यक्तिगत उपयोग के लिए ले जाई जाने वाली दवाओं के लिए अनुमति ऑनलाइन मांगी जा सकती है.

किन दवाओं पर है रोक?

NCB ने हर एक दवा का नाम तो नहीं लिखा है लेकिन आमतौर पर ऐसी दवाओं पर सख्ती होती है जिसमें नींद की गोलियां, पेन किलर्स, और कुछ कफ सिरप शामिल हैं. एनसीबी ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले सऊदी अधिकारियों द्वारा जारी ‘प्रतिबंधित और निषिद्ध दवाओं की ऑफि‍श‍ियल ल‍िस्‍ट जरूर देख लें. यह सूची सऊदी फूड एंड ड्रग अथॉरिटी की वेबसाइट पर उपलब्ध है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ