J&K: जम्मू-कश्मीर के पुंछ के मेंढर सेक्टर में सीमा पार करते हुए एक घुसपैठिए को सेना ने मार गिराया। मारे गए घुसपैठिया के पास से आईईडी और नशीला पदार्थ बरामद हुए हैं। कश्मीर में जी 20 की बैठक को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर हाई अलर्ट घोषित किया गया है।

और पढ़िए – Karnataka Swearing Ceremony: सिद्धारमैया दूसरी बार बने CM, शिवकुमार के साथ 8 विधायकों ने ली शपथ, बेंगलुरु में दिखा विपक्षी एकता का ‘शक्ति प्रदर्शन’

विज्ञापन

शनिवार सुबह पुंछ के मेंढर एलओसी पर जवानों से कुछ हलचल देखी। इसके बाद उन्होंने सर्च ऑपरेशन चलाया। इस बीच जवानों को कुछ घुसपैठियों के अपने क्षेत्र में आने की आहट मिली। जवाबी कार्रवाई के दौरान एक घुसपैठिया मारा गया। उसके पास से नशे की खेप बरामद की गई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि वह नशा तस्करी से जुड़ा हो सकता है। उसकी पहचान करवाने और अन्य कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही पूरे इलाके में व्यापक तलाशी अभियान चलाया जा रहा है

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ