झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार के 4 साल पूरे, मुख्यमंत्री ने गिनाई उपलब्धियां, बोले- कई चुनौतियों से भरा रहा सफर

Jharkhand Hemant Soren Government: साेरेन सरकार के 4 साल पूरे होने का जश्न आज मनाया जा रहा है, जिसके लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Jharkhand Hemant Soren Government

Jharkhand Hemant Soren Government

अमित सिंह, रांची

Jharkhand Hemant Soren Government Completed Four Years: झारखंड में चल रही हेमंत सोरेन सरकार के 4 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर रांची में मोरहाबादी मैदान में राजकीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ मंच पर कल्पना सोरेन, ढिशुम गुरु शिबू सोरेन के अलावा गठबंधन सरकर में शामिल RJD, कांग्रेस और झमउमों के मंत्री और विधायक उपस्थित रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कई योजनाओं का उदघाटन और शिलान्यास किया। कई घोषणाएं भी कीं।

विज्ञापन

विज्ञापन

नियुक्ति पत्र बांटे, युवाओं ने जताया आभार

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि 4 साल का सफर काफी चुनौतियों से भरा रहा। सरकार ने कई गंभीर चुनौतियां देखी हैं। कोरोना और सूखे से 2 साल तक जूझते रहे, लेकिन राज्य को हमने शांतिपूर्वक बचाया। कोरोना से हमारे 2 मंत्री शहीद हो गए, लेकिन सरकार ने हिम्मत नहीं हारी। महामारी का डटकर मुकाबला किया। अपने साथ लोगों को बताया। सरकार के 4 साल पूरे होने पर किए गए कार्यक्रम के दौरान नियुक्ति पत्र वितरण किया गया। नियुक्ति पत्र लेने के बाद युवाओं ने सरकार को धन्यवाद भी दिया।

विज्ञापन

दिल्ली और रांची से नहीं चलती सोरेन सरकार

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड भीख में नहीं मिला है, बल्कि यह लड़ कर मिला है। प्रदेश के मूलवासियों और आदिवासियों के अधिकार के लिए लंबी लड़ाई लड़ने के बाद साल 2000 में अलग झारखंड राज्य मिला, लेकिन इसे संवारने का जिसे जिम्मा मिला, उन्होंने राज्य का सत्यानाश कर दिया। लोग हाथ में राशन कार्ड लेकर मारे गए। हमने चुनाव के समय ही कह दिया था कि हमारी सरकार दिल्ली और रांची से नहीं चलेगी। आज आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के जरिए गांवों से सरकार चल रही है।

विज्ञापन

जनभावनाओं का सम्मान कर चलाई सरकार

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार के 4 साल पूरे होने को लेकर वित्त मंत्री रामेश्वर उराव ने कहा कि गठबंधन सरकार ने 4 वर्षों में वित्तीय कमी को दूर करने का काम किया है। पिछले 7 वर्षों की अगर बात करें तो राज्य में वित्तीय संसाधनों की कमी थी। सांसद विजय हसदा ने कहा कि गठबंधन की सरकार ने 4 साल में बेहतर काम किया है। यहां के लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए काम किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ