गौतम गंभीर के बाद अब बीजेपी सांसद जयंत सिन्हा ने चुनाव लड़ने से किया इनकार, बताई वजह

Loksabha election 2024: हजारी बाग से बीजेपी सांसद जयंत सिन्हा ने कहा कि मैं आर्थिक और शासन संबंधी मुद्दों पर पार्टी के साथ और उसके लिए काम करता रहूंगा। जयंत सिन्हा नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री हैं। इससे पहले वह वित्त राज्य मंत्री और निवेश फंड प्रबंधक सलाहकार में भी रह चुके हैं।

jayant sinha

जयंत सिन्हा

विज्ञापन

BJP MP Jayant sinha requested to relieve electoral duties: हजारी बाग से बीजेपी सांसद जयंत सिन्हा ने चुनाव लड़ने से किया इनकार कर दिया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उन्होंने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से उन्हें सभी चुनावी कर्तव्यों से मुक्त करने का आग्रह किया है। इससे पहले आज सुबह पूर्वी दिल्ली के सांसद और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने आगामी लोकसभा चुनाव में चुनाव न लड़ने की इच्छा जाहिर की थी।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर बताया आगे क्या करेंगे

जयंत सिन्हा ने X पर आने वाले लोकसभा चुनाव में अपने चुनाव न लड़ने की इच्छा जताई। उन्होंने पोस्ट कर लिखा, मैंने माननीय पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से अनुरोध किया है कि मुझे प्रत्यक्ष चुनावी कर्तव्यों से मुक्त कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि मैं भारत और दुनिया भर में वैश्विक जलवायु परिवर्तन से निपटने पर काम करना चाहता हूं। बता दें वह झारखंड के हजारी बाग लोकसभा से सांसद हैं।

इन मुद्दों पर रहेंगे पार्टी के साथ

जयंत सिन्हा ने आगे स्पष्ट किया कि वह पार्टी के लिए काम करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि मुझे पिछले दस सालों से भारत और हजारीबाग लोकसभा सीट में लोगों की सेवा करने का सौभाग्य मिला है, जिसे में आगे भी करता रहूंगा। उन्होंने कहा कि मैं आर्थिक और शासन संबंधी मुद्दों पर पार्टी के साथ और उसके लिए काम करता रहूंगा। उन्होंने आगे पीएम मोदी का उन्हें देश की सेवा करने के लिए दिए गए मौकों का धन्यवाद दिया।

सांसद ने छोड़ी दावेदारी

इससे पहले पूर्वी दिल्ली के सांसद गौतम गंभीर ने बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से राजनीतिक जिम्मेदारियों से मुक्त करने का अनुरोध किया था। सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उन्होंने लिखा कि मैं भविष्य में क्रिकेट प्रतिबद्धताओं पर ध्यान केंद्रित करना चाहता हूं। आगे अपनी पोस्ट में उन्होंने दिल्ली की जनता की सेवा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का धन्यवाद दिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ