21 श्रद्धालुओं की मौत, 150 फीट गहरी खाई में बस गिरी; जम्मू में हाईवे पर कालीधर मंदिर के पास हादसा

Jammu National Highway Bus Accident: जम्मू कश्मीर जा रही यात्रियों से भरी बस नेशनल हाईवे से उतरकर एक खाई में गिर गई है। हादसास्थल पर बचाव अभियान जारी है। पुलिस की टीमें भी मौके पर पहुंच गई है। पुलिस और लोग खाई में उतरे हुए हैं।

Jammu Kashmir Tourist Bus Accident

Jammu Kashmir Tourist Bus Accident

Jammu Kashmir Tourist Bus Accident: जम्मू कश्मीर में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यात्रियों से भरी एक बस 150 फीट गहरी खाई में गिर गई है। हादसे में 21 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है। 10 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। बाकी को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है। उत्तर प्रदेश रोडवेज की बस में करीब 60 लोग सवार थे, जो जम्मू शहर से शिव खोरी मंदिर जा रहे थे, लेकिन हादसे का शिकार हो गए।

विज्ञापन

जम्मू कश्मीर के ट्रांसपोर्ट कमिश्नर राजेंद्र सिंह तारा ने बताया कि हादसा नेशनल हाईवे पर कालीधर मंदिर के पास टूंगी मोड़ में हुआ। बस खाई में गिरते देखकर लोग जुट गए थे। लोगों ने मिलकर बचाव अभियान चलाया। हादसे की सूचना थाना प्रभारी अखनूर तारिक अहमद मोके को दी गई। उन्होंने घायलों को लोगों और पुलिस ने मिलकर चौकी चौरा और अखनूर अस्पताल में भर्ती कराया। SDM अखनूर लेख राज, SDPO अखनूर मोहन शर्मा भी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन

विज्ञापन

पिछले महीने नवंबर में भी हुआ था ऐसा हादसा

बता दें कि पिछले साल नवंबर महीने में भी ऐसा ही भीषण बस हादसा हुआ था। 15 नवंबर 2023 को जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के अस्सार इलाके में एक्सीडेंट हुआ था। यात्रियों से भरी बस 300 फीट गहरी खाई में लुढ़क गई थी। हादसे में 38 यात्रियों की मौत हुई थी। मरने वालों में 9 महिलाएं भी शामिल हैं।  किश्तवाड़ से जम्मू जाते समय हादसा हुआ था।

बस की हालत ऐसी हो गई थी कि बॉडी काटकर शव निकालने पड़े थे। घायल यात्रियों को किश्तवाड़ के जिला अस्पताल में और डोडा के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (GMC) में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था, जिनकी हालत नाजुक थी। प्रधानमंत्री मोदी समेत देशभर के कई दिग्गज नेताओं ने हादसे पर शोक जताया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ