'प्लीज मोदीजी एक अच्छा स्कूल बनवा दो...', जम्मू की नन्ही बच्ची ने प्रधानमंत्री से लगाई 'प्यारी सी गुहार', देखें VIDEO
Edited By Bhola Sharma

Edited By Bhola Sharma

Jammu-Kasmir: जम्मू-कश्मीर के कठुआ के लोहाई मलहार गांव की सीरत ने पीएम मोदी से स्कूल बनवाने की मार्मिक अपील की है। उसने स्कूल की बदहाल स्थिति को दिखाते हुए फेसबुक पर वीडियो बनाया, जो अब वायरल है। अब तक दो मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।
नन्ही सीरत को इस बात से मलाल है कि उसे अपने दोस्तों के साथ गंदे फर्श पर बैठना पड़ता है। कपड़े गंदे हो जाते हैं तो उसकी मम्मी फटकार लगाती हैं। उसने मार्मिक अपील करते हुए कहा, ‘प्लीज मोदी-जी, एक अच्छा सा स्कूल बनवा दो ना प्लीज मोदी जी।
'प्लीज मोदी जी एक अच्छा स्कूल बनवा दो..'
जम्मू की बच्ची ने PM Modi से लगाई गुहार#viralvideo #JammuKashmir pic.twitter.com/hURaA1Pn1t
— News24 (@news24tvchannel) April 14, 2023
फेसबुक पर करीब 5 मिनट के वीडियो में बच्ची सबसे पहले अपना नाम सीरत बताती है। वह खुद को सरकारी हाईस्कूल में पढ़ने वाली छात्रा बताती है। इसके बाद उसने स्कूल परिसर में टहलते बदहाली की तस्वीर दिखाती है। वह इस बात का एहसास दिलाती है कि स्कूल में क्या-क्या खामियां हैं और उसे अधिकारी किस तरह बेहतर बना सकते हैं।
सीरत कहती है कि मोदीजी, मुझे ना आप से एक बात कहना है। इसके बाद वह दो बंद दरवाजों के ठीक सामने की फर्श दिखाती है। कहती है कि देखो हमारा फर्श कितना गंदा हो चुका है। हम यहां नीचे बैठते हैं। फिर कहती है कि चलो में आप को बारी-बारी से बिल्डिंग दिखती हूं। इसके बाद वह क्लासरूम, टॉयलेट, फर्श को दिखाती है।
उसने कहा कि मोदी जी आप ना अच्छा सा स्कूल बना दो। हमें फर्श पर बैठना पड़ता है, जिसके कारण हमारी ड्रेस गंदी हो जाती है। हमारी मां अक्सर हमें ड्रेस गंदी करने के लिए डांटती हैं। हमारे पास बैठने के लिए बेंच नहीं हैं। उसने यह भी बताया कि छात्रों को खुले में शौच के लिए जाना पड़ता है।
अंत में सीरत कहती है कि मोदी-जी, आप पूरे देश की सुनते हो। मेरी भी सुन लो और अच्छा सा हमारा ये स्कूल बनवा दो। बिलकुल सुंदर सा स्कूल बना दो, ताकि हमें फर्श पर न बैठना पड़े। मम्मा ना मारें। अच्छे से पढाई करें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: