हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'क्या ट्रंप बताएंगे, रूस से तेल नहीं खरीदेगा भारत?', हम संप्रभु देश, कोई हमें आदेश नहीं दे सकता: कांग्रेस

‘क्या हमारी फॉरेन पॉलिसी US तय कर रहा है?’, भारत के रूस से तेल खरीदने पर ट्रंप के बयान को लेकर बोलीं शमा मोहम्मद

विज्ञापन

भारत के रूस से तेल खरीदने पर यूएस प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप के बयान के बाद भारत में सियासत तेज हो गई है. डोनाल्ड़ ट्रंप के बयान के बाद से लगातार विपक्ष भारत सरकार पर हमला कर रहा है. वहीं, इस मामले में अब कांग्रेस की नेशनल स्पोक्सपर्सन शमा मोहम्मद का बयान भी सामने आया है. उन्होंने भारत सरकार पर हमला बोला है.

भारत के रूस से तेल खरीदने पर US प्रेसिडेंट ट्रंप के बयान पर कांग्रेस की नेशनल स्पोक्सपर्सन शमा मोहम्मद ने कहा, ‘यह चौंकाने वाला है कि US के प्रेसिडेंट ऐलान कर रहे हैं कि भारत रूस से तेल खरीदना बंद कर देगा, भारत के प्राइम मिनिस्टर ने यह ऐलान नहीं किया है…क्या हमारी फॉरेन पॉलिसी US तय कर रहा है?…ऑपरेशन सिंदूर के लिए ट्रंप ने कहा कि हमने सीज़फायर किया, फिर से भारतीय PM ने कुछ नहीं कहा. इस देश के PM ने US के सामने सरेंडर कर दिया…हम सॉवरेन देश हैं और कोई हमें हुक्म नहीं दे सकता…यह शर्मनाक है कि दूसरे देश के प्रेसिडेंट हमें शर्तें तय कर रहे हैं…’.

यह भी पढ़ें- डोनाल्ड ट्रंप को कोर्ट ने दिया झटका, शटडाउन में 4000 सरकारी कर्मचारियों की छंटनी करने पर लगाई रोक

विज्ञापन

डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा था?

US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भारत के रूस से तेल खरीदने पर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें आश्वस्त किया है कि अब भारत रूस से तेल नहीं खरीदेगा. डोनाल्ड ट्रंप के बयान पर भारत में विपक्षी पार्टियां लगातार सरकार पर हमलावर हैं.

व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के समक्ष भारत द्वारा रूसी क्रूड ऑयल के लगातार हो रहे आयात पर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि अमेरिाक का ये मानना है कि ऐसा करके भारत राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को यूक्रेन से युद्ध में फंडिंग में मदद करता है. ट्रंप ने आगे दावा किया कि पीएम मोदी ने इसे लेकर बड़ा आश्वासन दिया है कि वे रूस से तेल नहीं खरीदेंगे. यह एक बड़ा कदम है. अब हमें चीन को भी यही करने के लिए कहना होगा. उन्होंने ये भी कहा कि भारत द्वारा रूसी तेल खरीदे जाने से मैं खुश नहीं था.

विज्ञापन

डोनाल्ड ट्रंप के बयान पर भारत ने क्या कहा?

डोनाल्ड ट्रंप के दावे पर भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि भारत हमेशा से तेल और गैस का एक महत्वपूर्ण आयातक है. एनर्जी आउटलुक में बढ़ रही अस्थिरता के बीच भारत सरकार की हमेशा ये प्राथमिकता रही कि भारतीय उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा की जाए. उन्होंने कहा कि क्रूड ऑयल को लेकर हमारी आयात नीतियां पूरी तरह इसी उद्देश्य से निर्देशित होती हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola