Indias Most Expensive Wedding: जब हम महंगी और भव्य शादियों की बात करते हैं तो हमारे दिमाग में घूमती है खनन उद्योगपति और कर्नाटक के पूर्व मंत्री जनार्दन रेड्डी की बेटी ब्राह्मणी रेड्डी की शादी, जो हैदराबाद के व्यवसायी विक्रम देवा रेड्डी के बेटे राजीव रेड्डी से हुई थी।
6 नवंबर 2016 को हुई इस शादी को भारत की सबसे महंगी शादियों में से एक माना जाता है। इसमें करीब 500 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। जनार्दन रेड्डी ने अपनी बेटी की शादी को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। यह उत्सव 5 दिनों चला, जिसमें 50,000 मेहमान शरीक हुए, जिनकी लग्ज़री मेहमाननवाज़ी की गई थी।
सोने के धागों से तैयार की गई साड़ी
समारोह का मुख्य आकर्षण ब्राह्मणी रेड्डी का शादी का जोड़ा था। चमकदार लाल रंग की कांजीवरम साड़ी, जिसे सोने के धागों से तैयार किया गया था। मशहूर फैशन डिजाइनर नीता लूला ने इसे डिजाइन किया था। इस साड़ी की कीमत 17 करोड़ रुपये थी। यह पहनावा न केवल लग्ज़री, बल्कि परंपरा का प्रतीक था।
90 करोड़ की ज्वेलरी
ब्राह्मणी की ज्वेलरी शादी में चर्चा का विषय रही। 25 करोड़ रुपये की कीमत वाला डायमंड चोकर नेकलेस दुल्हन के लुक में चार चांद लगा रहा था। पंचदला, मांग टीका और हेयर एक्सेसरीज सहित दुल्हन की ज्वेलरी की कीमत 90 करोड़ थी।
जनार्दन रेड्डी ने शादी में आए मेहमानों के लिए बेंगलुरु के 5 और 3 सितारा होटलों में 1,500 कमरे बुक किए थे और शादी में मौजूद लोगों के लिए एक भव्य और आरामदायक जगह उपलब्ध कराई गई थी।
गांव की तरह सजावट
जिस जगह शादी होनी थी, उसको बॉलीवुड के कला निर्देशकों ने विजयनगर साम्राज्य की राजधानी हम्पी के खंडहरों जैसा दिखाया था। मैदानी हिस्से में राजा कृष्णदेवराय के महल, लोटस महल, महानवमी डिब्बा और विजया विट्टला मंदिर सहित अन्य इमारतों की रेप्लिका थीं। डाइनिंग एरिया को कुछ इस बनाया गया था कि मेहमानों को वह बेल्लारी गांव की तरह दिखे।
शोएब मलिक ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस से रचाई शादी, सानिया मिर्जा से नहीं हुआ अभी तक तलाक
शाही रथों से लेकर हेलिकॉप्टरों की व्यवस्था
शादी में आतिथ्य सत्कार एक शाही थाली के रूप में था, जिसमें उन्होंने हर मेहमान के लिए शाही अंदाज में थाली तैयार करवाई थी। इस थाली में 16 तरह की मिठाइयां थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस थाली का कुल खर्च 3000 रुपये था। इसके अलावा करीब 40 शाही रथ थे, जो मेहमानों को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाने के लिए लाए गए थे। साथ ही 2,000 टैक्सियों और 15 हेलिकॉप्टरों से भी समारोह में मौजूद लोगों को लाने-ले जाने की व्यवस्था थी।
शादी के लिए दिए गए निमंत्रण की कीमत कथित तौर पर 5 करोड़ रुपये थी और इसमें एक LED स्क्रीन लगी थी, जिसमें परिवार द्वारा अभिनीत एक गाना बज रहा था। इसमें चांदी की गणेशजी की प्रतिमा भी थी। हालांकि, इस लग्ज़री शादी के लिए जनार्दन रेड्डी को भारी विरोध और कड़ी प्रतिक्रिया का भी सामना करना पड़ा।
संबंधित खबरें
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
7 hrs agoचारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
9 hrs agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
11 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
12 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
13 hrs agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
13 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
14 hrs ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
14 hrs agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
15 hrs agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines