Railways lost crores of rupees due to train cancellation tickets: पूरा उत्तर भारत घने कोहरे और शीतलहर की चपेट में है। कोहरे का कहर सबसे ज्यादा यातायात सेवाओं पर पड़ा है। ट्रैवेल करने वाले लोगों को इससे बहुत ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा है। कई ट्रेनें देर से चल रही हैं तो वहीं कई ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है। ट्रेनें कैंसिल करने से रेलवे को नुकसान भी हुआ है। क्योंकि ट्रेन कैंसिल होने पर यात्रियों को पूरा पैसा रिफंड करना पड़ता है। सिर्फ भारतीय रेलवे के मुरादाबाद मंडल को ट्रेनें कैंसिल करने से एक करोड़ 22 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
रेलवे के मुरादाबाद मंडल को यह नुकसान 2023 रे दिसंबर महीने में 20 हजार टिकट कैंसिल करने की वजह से हुआ है। सिर्फ एक महीने में किसी एक डिवीजन में टिकटों के रद्द होने की यह रिकॉर्ड संख्या है। यात्रियों को पूरे पैसे लौटा दिए गए हैं।
ये भी पढ़ें-लड़की के बैक पर मारता था हाथ, छाती पर काटता था चुटकी, कोच को कोर्ट से मिली ऐसी सजा कि…
अधिकारी ने क्या बताया
समाचार वेबसाइट इंडिया टुडे ने बताया है कि मुरादाबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) राज कुमार सिंह के मुताबिक, टिकट रद्द कराने वाले यात्रियों को करीब 1.22 करोड़ रुपये वापस कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया है कि जिन टिकटों को कैंसिल किया गया उनमें 4230 बरेली में, 3,239 टिकट मुरादाबाद में, 3917 हरिद्वार में और 2,448 टिकट देहरादून में थे।
कई फ्लाइट्स भी देर
बता दें कि कोहरे की वजह से ट्रेन लेट चलने से रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वे ट्रेन आने का देर तक इंतजार कर रहे हैं। कई ट्रेनें लेट चल रही हैं। वहीं कई फ्लाइट्स में भी देरी हुई है। सड़क मार्ग पर भी गाड़ियां कम स्पीड से चल रही हैं क्योंकि कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम हुई है।
ये भी पढ़ें-अंतरिक्ष क्षेत्र में रचा जाएगा नया इतिहास, 2024 में लॉन्च होंगे ये बड़े स्पेस मिशन
संबंधित खबरें
बैटमैन मास्क की क्या है कहानी? राहुल गांधी ने खरगे को भी पहनाया
11 mins ago6 राज्यों में नए गवर्नर्स का ऐलान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की नियुक्ति
57 mins agoमहंगे इलाज के खिलाफ केंद्र का एक्शन! अब अस्पताल नहीं ऐंठ पाएंगे भारी फीस
1 hr agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 hr agoCJI सूर्यकांत के इस्तीफे की मांग पर भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन
1 hr agoEC की फाइलें, एजेंडा और मीटिंग मिनट्स…, SC से विपक्ष की क्या है मांगें?
2 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
3 hrs agoउम्र, एजुकेशन..., नेहा बोरा के बारे में Google पर क्या सर्च कर रहे लोग?
3 hrs ago'अराजकता फैला रहे हैं नेता प्रतिपक्ष', INDIA गठबंधन मार्च पर भड़की BJP
4 hrs agoSIR-CEC के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दर्ज, कल हो सकती है सुनवाई
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines