Indian Railway: कोहरे की वजह से 22 से ज्यादा ट्रेनें चल रहीं लेट, घर से निकलने से पहले यहां करें चेक

Indian Railway train late News: चेन्नई-नई दिल्ली जीटी (12615) दो घंटे 35 मिनट की देरी से चल रही है। चेन्नई-नई दिल्ली (12621) एक घंटे की देरी से चल रही है। सहरसा नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस (12553) चार घंटे 30 मिनट की देरी से चल रही है।

Indian Railway

Indian Railway 22 trains to Delhi running late due to fog conditions: पूरा उत्तर भारत कोहरे की चपेट में है। शीतलहर की वजह से जनजीव प्रभावित हुआ है। हवाई, रेल और सड़क यातायत पर भी इसका असर पड़ा है। कई ट्रेनों समेत फ्लाइट्स भी देरी से चल रही हैं। भारतीय रेलवे ने देर से चल रही ट्रेनों की लिस्ट जारी की है। भारतीय रेलवे ने बताया है कि उत्तरी क्षेत्र में कोहरे की स्थिति सहित विभिन्न कारणों से देश के अलग-अलग हिस्सों से दिल्ली आने वाली 22 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। देर से चलने वाली ट्रेनों में राजधानी एक्सप्रेस भी है।

विज्ञापन

मुंबई निजामुद्दीन अगस्त क्रांति राजधानी (12959) दो घंटे की देरी से चल रही है। बेंगलोर निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (22691) एक घंटे 30 मिनट की देरी से चल रही है। जम्मूतवी नई दिल्ली राजधानी (12426) एक घंटे 15 मिनट की देरी से चल रही है। डिब्रूगढ़ नई दिल्ली राजधानी (20503) एक घंटे 30 मिनट की देरी से चल रही है। भुवनेश्वर नई दिल्ली राजधानी (22823) चार घंटे की देरी से चल रही है। पुरी नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस (132801) चार घंटे की देरी से चल रही है।

विज्ञापन

सहरसा नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस (12553) चार घंटे 30 मिनट की देरी से चल रही है। अंबेडकरनगर कटरा एक्सप्रेस (12919) दे घंटे 30 मिनट की देरी से चल रही है। मुजफ्फरपुर आनंद विहार (12557) एक घंटे 30 मिनट की देरी से चल रही है। वीएसजी-निजामुद्दीन (12779) दो घंटे 30 मिनट की देरी से चल रही है। चेन्नई-नई दिल्ली जीटी (12615) दो घंटे 35 मिनट की देरी से चल रही है। चेन्नई-नई दिल्ली (12621) एक घंटे की देरी से चल रही है।

विज्ञापन

ये ट्रेनें भी चल रहीं देर से

विज्ञापन

भोपाल-निजामुद्दीन (12155) एक घंटे की देरी से चल रही है। कुरुक्षेत्र-खजुराहो (11841) दो घंटे की देरी से चल रही है। फिरोजपुर-मुंबई मेल (12138) दो घंटे की देरी से चल रही है। कटिहार अमृतसर एक्सप्रेस (15707) चार घंटे 30 मिनट की देरी से चल रही है। जम्मूतवी अजमेर (12414) पांच घंटे की देरी से चल रही है।

कामाख्या-दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल (15658) दो घंटे 30 मिनट की देरी से चल रही है। सिवनी-फिरोजपुर (14623) 6 घंटे की देरी से चल रही है। अजमेर कटरा मेल (12413) 4 घंटे 30 मिनट की देरी से चल रही है। अमृतसर नांदेड़ एक्सप्रेस (12716) चार घंटे की देरी से चल रही है। मनिकपुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस (12447) दो घंटे की देरी से चल रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ