फॉर्मूला 1 के लिए फ्यूल बनाएगी इंडियन ऑयल, जानें ये पेट्रोल-डीजल से कितना अलग

Indian Oil Fuel Formula 1: इंडियन ऑयल ने फॉर्मूला-वन के लिए फ्यूल बनाने का फैसला लिया है। ये फ्यूल ओडिशा की पारादीप रिफाइनरी में बनाया जाएगा। इस फ्यूल को ‘स्टॉर्म अल्टीमेट रेसिंग फ्यूल’ कहा जा रहा है। आइए जानते हैं कि इससे क्या फायदा होगा।

Indian Oil Formula 1 Fuel

Formula 1

विज्ञापन

Indian Oil Fuel Formula 1: इंडियन ऑयल ने फॉर्मूला-1 कार और बाइक्स के लिए फ्यूल बनाने का ऐलान किया है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) की ओर से अगले तीन महीनों में फॉर्मूला 1 (F1) कारों के लिए फ्यूल का प्रोडक्शन शुरू होने की उम्मीद है। इसका प्रोडक्शन ओडिशा की पारादीप रिफाइनरी में किया जाएगा। जिसे एडवांस टेक्नोलॉजी के रूप में जाना जाता है। आईओसीएल के अनुसार, फॉर्मूला वन कारों के लिए इस्तेमाल होने वाले स्पेशल फ्यूल का सर्टिफिकेशन तीन महीने के अंदर किया जाएगा। आइए जानते हैं कि फॉर्मूला-1 कारों का फ्यूल कैसा होता है और ये पेट्रोल-डीजल से कितना अलग है।

F1 कारों में कौनसा फ्यूल इस्तेमाल होता है? 

जानकारी के अनुसार, F1 कारों में इस्तेमाल किया जाने वाला फ्यूल कुछ हद तक पेट्रोल की तरह ही होता है। हालांकि यह पेट्रोल-डीजल से अलग होता है। फॉर्मूला-वन की वेबसाइट के अनुसार, F1 वर्तमान में E10 फ्यूल रिन्यूएबल इथेनॉल का उपयोग कर रहा है। इसके साथ ही F1 100% सस्टेनेबल हाइब्रिड फ्यूल विकसित करने के लिए भी काम कर रहा है। इसे प्रमुख फ्यूल निर्माताओं के साथ मिलकर किया जा रहा है। एफ-1 का कहना है कि इसे 2026 में पेश किया जाएगा। दरअसल, करीब 2 साल बाद F1 हाइब्रिड पावर यूनिट लाने की उम्मीद कर रहा है।

विज्ञापन

क्या होगा फायदा?

इंडियन ऑयल के इस कदम से न केवल मेक इन इंडिया को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि दूसरी ओर मोटरस्पोर्ट्स को भी प्रोत्साहन मिलेगा। इंडियन ऑयल इस सहयोग से एशिया रोड रेसिंग चैंपियनशिप राउंड में एफआईएम कैटेगरी 2 रेस फ्यूल को उपलब्ध करवा सकेगी। इसे ‘स्टॉर्म-अल्टीमेट रेसिंग फ्यूल’ कहा जाता है। जिसका उत्पादन अभी इंडियन ऑयल की गुजरात रिफाइनरी में किया जाता है। ‘स्टॉर्म अल्टीमेट रेसिंग फ्यूल’ इंजन के पार्ट्स की सफाई, फ्यूल डिलिवरी सिस्टम और व्हीकल के मैटेलिक पार्ट्स को सुरक्षा प्रदान करता है। ‘स्टॉर्म फ्यूल’ रेगुलर कमर्शियल फ्यूल से थोड़ा अलग है। यह प्रीमियम गैसोलीन या पेट्रोल (95-ऑक्टेन XP95 और 100-ऑक्टेन XP100) से डेंसिटी, डिस्टिलेशन, वेपर प्रैशर और ओलेफिन में अलग है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ