Weather Forecast: दिल्ली-NCR में 40 के पार रहेगा पारा, बारिश का भी अलर्ट, कैसा रहेगा देश का मौसम

Delhi NCR Heatwave Alert : देश के कुछ राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रहेगी तो वहीं कुछ राज्यों में मौसम सुहाना होने वाला है। दिल्ली एनसीआर में एक बार फिर आसमान से आग बरस सकते हैं। जल्द ही पारा 40 डिग्री के पास पहुंच जाएगा। आइए जानते हैं कि कहां कैसा रहेगा मौसम?

Weather Forecast

देश में कैसा रहेगा मौसम।

Aaj Ka Mausam : देश में भीषण गर्मी और लू से लोगों का हाल बेहाल है। दिल्ली एनसीआर में मई की शुरुआत में गर्मी का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है, जहां तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। इस हफ्ते एक बार फिर पारा 40 के पार पहुंचने की संभावना है। साथ ही बारिश भी दस्तक दे सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया है। कुछ राज्यों में आंधी और हल्की बारिश हो सकती है। आइए जानते हैं कि कैसा रहेगा देश का मौसम?

विज्ञापन

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

विज्ञापन

अगर दिल्ली एनसीआर में मौसम की बात करें तो आज आंशिक बादल छाए रहेंगे। साथ ही तेज हवाएं भी चलेंगी। गुरुवार को अधिकतम पारा 39 और न्यूनतम पारा 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 4 मई को रात के समय आंधी और बारिश भी हो सकती है। आने वाले दिनों में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच सकता है, जबकि 5-6 मई को मौसम साफ रहेगा।

विज्ञापन

इन राज्यों में पड़ेगी भीषण गर्मी

विज्ञापन

आंध्र प्रदेश के यमन में सबसे ज्यादा 46.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। तिरुपति, तेलंगाना और ओडिशा में पारा 45 डिग्री सेल्सियस रहा। आईएमडी ने भीषण गर्मी का अलर्ट जारी करते हुए कहा कि बिहार, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, झारखंड, ओडिशा, तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश में लू चल रही है, जबकि पुडुचेरी और कर्नाटक में 4 मई तक हीटवेव रहेगी।

विज्ञापन

यहां बरसेंगे बादल

आईएमडी के अनुसार, गंगीय पश्चिम बंगाल के दक्षिणी जिलों में बादल के गरज के साथ तेज हवाएं और बारिश हो सकती है। उत्तरी ओडिशा के कुछ हिस्सों में भी यही हाल रहेगा। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 2 मई को बादल बरस सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ