महंगी हुई सब्जियां, मौसम की मार से रसोई का बजट गड़बड़ाया

Vegetable Prices Today 2 May 2024: भारत में आम आदमी की जेब को बड़ा झटका लगा है। धूप और हवाओं की मार से सब्जियों के दाम में इजाफा हुआ है। जानें आज कितनी कीमत पर बिक रही सब्जियां?

Vegetable Prices Today 2 May 2024

Vegetable Prices Today 2 May 2024

Vegetable Prices Today: देशभर में भारी गर्मी के बाद अब मौसम की मार से किसानों की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। तेज धूप और गर्म हवाओं के थपेड़ों से सब्जियों की खेती को भारी नुकसान पहुंचा है। इस वजह से सब्जियों के दाम 15 से 20 फीसदी तक बढ़ गए हैं।

विज्ञापन

नवरात्र के बाद बढ़े दाम

पहले जहां नवरात्र के बाद सब्जियों के दाम बढ़ते थे अब वह बढ़ते नजर आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में 90 से ज्यादा जगहों पर साप्ताहिक बाजारों में गोंडा सब्जी बेचीं जाती है। शहर में सुबह 6 बजे से 10 बजे तक घंटाघर और पूरा स्टेशन रोड पर पूरे दिन सब्जी की दुकानें लगती हैं।

विज्ञापन

माल कम क्यों ला रहे दुकानदार?

गर्मी के दिनों में खाए जाने वाले खीरा और ककड़ी खरीदना भी आम लोगों के लुए सपने जैसा हो गया है। जहां पहले 20 रुपये में 6 से 8 खीरे आते थे, अब सिर्फ तीन या चार ही तुलते हैं। अब तो 10 रुपये में 1 काकड़ो आ रही है। एक सब्जी वाले ने बताया कि गर्मी में सब्जी खराब हो जाने के डर से माल कम लाया जा रहा है।

आज के सब्जियों के दाम

सब्जी  पहले दाम अब के दाम
भिंडी 30 40
लौकी 30 40
तोरई 40 50
लोबिया 40 60
करेला 40 60
परवल 60 80
शिमला मिर्च 40 60
बीन्स 50 60
लहसुन 180 200
अदरक 120 150

बढ़ गई हल्दी की कीमत

विज्ञापन

वहीं अगर बात करें मसालों की तो हल्दी हर सब्जी और स्किन ग्लो के लिए इस्तेमाल की जाती है। महाराष्ट्र में हल्दी के दाम बढ़ते नजर आ रहे हैं। हल्दी बेचने वाले राजेंद्र देसा ने कहा कि इस साल बारिश की वजह से फसल को पानी की मात्रा अच्छी मिली और इस साल एक क्विंटल का भाव मिला है। 15,000 रुपये से 20,000 रुपये पिछले साल 6000 से 8000 रुपये था…उत्पादन घटा है लेकिन रेट में बढ़ोतरी हुई है। इसे दुबई, अमेरिका और यहां तक ​​कि पाकिस्तान तक निर्यात किया जाता है…पहले किसानों को 8000-9000 रुपये का रेट मिलता था। इस साल किसानों को बहुत अच्छे दाम मिल रहे हैं- 15,000 रुपये से 20,000 रुपये जिससे किसान बहुत खुश हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ