---विज्ञापन---

ये कैसा अंधव‍िश्‍वास! सांप के काटने के बाद दो द‍िन तक गंगा में लटकाए रखा शव

Snake Bite Viral Video : मामला उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का है। यहां एक शख्स की सांप के काटने से मौत हो गई, इसके बाद शख्स की जान बचाने की उम्मीद में परिवार वाले शव को गंगा में लटकाए रखे थे।

---विज्ञापन---

Snake Bite Viral Video : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से अंधविश्वास का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स की मौत के बाद परिवार वाले उसे गंगा नदी के प्रवाह में दो दिन तक लटका कर रखे हुए थे। उन्हें उम्मीद थी कि सांप के काटने के बाद हुई मौत से उनका बेटा वापस जिंदा हो जाएगा। शव को गंगा में लटकाए रखने का वीडियो सामने आया है।

हालांकि दो दिन तक शव को लटकाए रखने के बाद भी उसमें कोई हलचल नहीं हुई। जब दो दिन तक युवक के शरीर में कोई हलचल नहीं हुई तो उसे बाहर निकालकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। युवक की बॉडी को गंगा में बांधकर रखने का वीडियो भी सामने आया है। घटना 26 अप्रैल को हुई थी। 20 साल के मोहित कुमार को खेत में किसी जहरीले सांप ने काट लिया था।

---विज्ञापन---


परिजन मोहित को डॉक्टर के पास ले गए लेकिन उसकी हालत ठीक नहीं हुई। किसी की सलाह पर उसे देशी इलाज के लिए ले जाया गया। इसके बाद कुछ लोगों ने परिजनों को बताया कि सांप काटे व्यक्ति के शरीर को गंगा के प्रवाहित जल में रखने पर जहर उतर जाता है। इसके बाद परिवार वालों ने युवक के शव को दो दिनों तक गंगा के प्रवाह में बांधे रखा।

यह भी पढ़ें : चलती ट्रेन में लड़की ने किया ऐसा डांस, घूमकर देखने लगे ‘चाचा’; वायरल हो रहा वीडियो

---विज्ञापन---

सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स का शव गंगा के बहाव में लटका हुआ है। बड़ी संख्या में लोग एकत्रित होकर इस दृश्य को देख रहे हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर लोग इसे अंधविश्वास बताकर लोगों को सलाह दे रहे हैं कि सांप काटने के बाद तुंरत डॉक्टर के पास जाएं।

First published on: May 02, 2024 02:23 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola