हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'पाकिस्तान के साथ जंग हुई, तो हम भी हथियार उठाएंगे...',1971 युद्ध की बहादुर जवान ने दिखाई दिलेरी

पहलगाम हमले के बाद से ही भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध ज्यादा खराब हो गए हैं। दोनों देशों के बीच जंग का माहौल बन गया है। इसी बीच 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान होमगार्ड के रूप में सेवा देने वाली ज्योति कोठारी का बयान सामने आया है।

विज्ञापन

1971 में भारत-पाकिस्तान के बीच जंग हुई थी, जिसमें होमगार्ड के रूप में महिलाओं ने पाकिस्तान को हराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। युद्ध के दौरान ज्योति कोठारी भी होमगार्ड के रूप में सेवा देने वालों में से एक थीं। देश में एक बार फिर से युद्ध के हालात बन रहे हैं, जिस पर ज्योति कोठारी का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि 1971 के युद्ध में हमें ट्रेनिंग दी गई थी, एक बार फिर से महिलाओं को देश के लिए कुछ करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि स्थिति बहुत खराब हो गई है, जिसको देखते हुए हमें भी देश के लिए कुछ करना चाहिए। पढ़िए उन्होंने और क्या कुछ कहा।

महिलाओं ने निभाई खास भूमिका

1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान नर्सिंग करने वाली ज्योति कोठारी होमगार्ड में बटालियन में शामिल हो गई थीं। उन्होंने बताया कि ‘देश में जंग के हालात बने, तब हम लोगों को ट्रेनिंग दी गई थी, जिसमें दौड़ लगाना और बंदूक चलाना शामिल था।’ उन्होंने बताया कि ‘उस दौरान बहुत सी महिलाओं को ट्रेनिंग दी गई थी। उस समय महिलाओं के लिए घर से बाहर कदम रखना भी कठिन था, लेकिन हम घर-घर जाकर जाते थे। हमें होमगार्ड की वर्दी पहनकर गर्व महसूस होता था।’

अभी दोनों देशों के बीच में जिस तरह के हालात हैं, उस पर उन्होंने कहा कि ‘मैं महिलाओं से देश के लिए आगे आने का आग्रह करती हूं, क्योंकि स्थिति खराब हो गई है, इस पर हमने पूरी टीम के साथ चर्चा की है। वह कहती हैं कि ‘अभी भी महिलाओं की जरूरत है, वह ट्रेनिंग में आएं, उनको पूरी जंग की ट्रेनिंग दी जाएगी। देश की सेवा के लिए उनको तैयार होना है, क्योंकि वह समय अलग था, लेकिन अभी हालात दूसरे हैं।’

विज्ञापन

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हमला किया गया, जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद से ही पाकिस्तान और भारत के बीच लगातार गोलीबारी हो रही है। दोनों देशों के बीच जंग के हालात बन गए हैं।

ये भी पढ़ें: भारत-पाकिस्तान में युद्ध की दस्तक! जानें क्यों जरूरी है 7 मई को 244 जिलों में होने वाली मॉक ड्रिल?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola