Parmod chaudhary
Read More
Five state assembly election 2023: देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर तस्वीर साफ हो गई है। चुनाव आयोग ने कहा है कि मिजोरम में 7 नवंबर, छत्तीसगढ़ में 7 और 17 नवंबर को चुनाव होंगे। राजस्थान में 23 नवंबर, तेलंगाना में 30 नवंबर को वोटिंग होगी। मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। इस बार महिला वोटरों की संख्या बढ़ी है। चुनाव आयोग ने कहा कि इस बार घर-घर जाकर वोटर लिस्ट तैयार की गई है। चुनाव आयोग ने 1.77 लाख वोटर स्टेशन बनाने का एलान किया है। पांच राज्यों में पहली बार 60 लाख लोग फर्स्ट टाइम वोट करेंगे। मतदाताओं की संख्या 16 करोड़ 14 लाख रहेगी।
यह भी पढ़ें-राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मिजोरम और तेलंगाना में चुनाव की तारीखें घोषित, नतीजे 3 दिसंबर को
जिसमें महिला वोटरों की तादाद 7 करोड़ 80 लाख से अधिक है। सभी राज्यों में 679 सीटों पर वोट पड़ेंगे। इस बार कंट्रोल रूम से वोटिंग पर निगरानी रहेगी। दागी उम्मीदवार को 3 बार अखबार में सूचना देनी होगी। छत्तीसगढ़ में 2.3 करोड़ लोग वोट देंगे। मध्य प्रदेश में 5 करोड़ 60 लाख वोटर हैं। मतदाता सूची में 17 अक्टूबर से 23 नवंबर तक संशोधन होगा। हर 2 किलोमीटर के अंदर मतदाताओं को वोटिंग की सुविधा दी गई है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।