IMD Weather Update October 3 2025 North India: दिल्ली-एनसीआर के कई जिलों में आज बादल छाए हुए हैं. यहां सूरज बादलों से लुकाछिपी कर रहा है. क्या आज बारिश होगी? भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने इस पर बड़ा अपडेट दिया है. आइए आपको एनसीआर के साथ यूपी, मध्यप्रदेश, हरियाणा और पंजाब में आज मौसम कैसा रहेगा इस बारे में बताते हैं.
दरअसल, उत्तर भारत में मानसून की विदाई हो चुकी है. फिलहाल कई राज्यों में मौसम करवट ले रहा है. मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बादल छाए रहने की संभावना है, खासकर सुबह या दोपहर के समय आसमान में बादल रहेंगे. बता दें ये पश्चिमी विक्षोभ का असर है, अनुमान है कि एनसीआर के कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है.
यूपी के 33 जिलों में हल्की बौछारें होने की संभावना
एनसीआर में आज अधिकतम तापमान 32-34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. वहीं, उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां आज हल्की से मध्यम बारिश होगी. यूपी में 5 अक्टूबर तक 33 जिलों में हल्की बौछारें देखने को मिल सकती हैं. मौसम विभाग की लोगों को सलाह है कि घर से बारिश का रियल टाइम अपडेट लेकर निकलें।
हरियाणा में आज मौसम साफ रहेगा
हरियाणा में आज मौसम साफ रहेगा, लेकिन पंजाब के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश हो सकती है. मध्य प्रदेश में पूर्वी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. मध्प्रदेश के भोपाल और इंदौर जैसे शहरों में मौसम शुष्क रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार यहां धूप खिली रहेगी।
ये भी पढ़ें: पड़ेंगे ओले…, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; IMD का 6 राज्यों के लिए अलर्ट
संबंधित खबरें
मणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
15 mins agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
25 mins agoसवाल पूछना ही आपकी असली ताकत, राहुल गांधी ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र
43 mins ago'CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन...', CJP ने किया बड़ा ऐलान
1 hr agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
1 hr agoरात 10 बजे तक बंद रहेंगे दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशन, बढ़ाई गई समयसीमा
1 hr ago'धांधली हुई तो सबूत दो', 124 पूर्व IAS-IFS अफसरों ने SIR को ठहराया सही
2 hrs agoकौन हैं 'अंग्रेज' ज्यां द्रेज? पुलिस भी नहीं रोक पाई जंतर-मंतर जाने से
3 hrs ago'जितनी मर्जी पुलिस बुला लो, हम नहीं डरेंगे...', राहुल गांधी की चुनौती
3 hrs agoभारतीय पायलट स्मित मच्छार पर हुए हमले की जांच करेगी NIA
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines