IMD Weather Update: पड़ेंगे ओले…, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; IMD ने इन 6 राज्यों के लिए जारी किया रेड अलर्ट

IMD weather alert October 2025: 4 अक्टूबर को पूर्वी यूपी के अलग-अलग इलाकों में 21 सेमी से अधिक बारिश होने की संभावना है। 3 और 4 अक्टूबर को पूर्वी मध्यप्रदेश में 7 से 20 सेमी तक बारिश हो सकती है। वहीं, 5 से 8 अक्टूबर तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा के अलग-अलग जिलों में भारी बारिश का अनुमान है।

IMD weather alert October 2025,Heavy rain hailstorm Delhi NCR,Western disturbance India forecast,50 km/h winds Punjab Haryana,Flood risk Uttar Pradesh Rajasthan,October monsoon withdrawal rains,Thunderstorms Madhya Pradesh J&K

उत्तर भारत में तेज बारिश और ओले पड़ेंगे

IMD weather alert October 2025: अक्टूबर का महीना शुरू हो चुका है, उत्तर भारत में मानसून की विदाई हो चुकी है. इसी बीच भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने 6 अक्टूबर के लिए दिल्ली-यूपी-हरियाणा-पंजाब-राजस्थान-एमपी में भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है. आइए आपको बताते हैं कि देश के किस राज्य में अगले कुछ दिनों में बाढ़ का खतरा भी मंडरा रहा है.

विज्ञापन

राजस्थान और मध्य प्रदेश में आंधी-तूफान और तेज बारिश होगी

मौसम विभाग के अनुसार देश में पश्चिमी विक्षोभ के हालत बन रहे हैं, अभी तक की जानकारी के अनुसार 5 से 7 अक्टूबर तक देश के विभिन्न राज्यों में भारी से तेज भारी बारिश होने की संभावना है. अनुमान है कि 6 अक्टूबर को दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और मध्य प्रदेश में आंधी-तूफान और तेज बारिश हो सकती है. इस दौरान इन राज्यों में बिजली चमकने और ओले पड़ने की संभावना जताई जा रही है.

विज्ञापन

अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी के कारण हो रहा मौसम में ये बदलाव

मौसम विभाग की वेबसाइट पर दी जानकारी के अनुसार अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी के कारण यह सिस्टम क्षेत्रीय मौसम को पूरी तरह बदल देगा. जिससे नदियों के किनारों पर बाढ़ और शहरी इलाकों में जलभराव की आशंका बनी हुई है. बता दें पिछले 24 घंटों में पूर्वी उत्तर प्रदेश और पूर्वी मध्य प्रदेश में भारी बारिश दर्ज की गई. जैसे ही यहां महराजगंज के निचलौल में 12 सेमी और उमरिया के नौरोजाबाद में 10 सेमी बारिश हुई है.

हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा में भारी बारिश का अनुमान

जानकारी के अनुसार 4 अक्टूबर को पूर्वी यूपी के अलग-अलग इलाकों में 21 सेमी से अधिक बारिश होने की संभावना है. 3 और 4 अक्टूबर को पूर्वी मध्यप्रदेश में 7 से 20 सेमी तक बारिश हो सकती है. वहीं, 5 से 8 अक्टूबर तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा के अलग-अलग जिलों में भारी बारिश का अनुमान है.

विज्ञापन

पूर्वी यूपी में 50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी

पश्चिमी राजस्थान में 5-6 अक्टूबर और पूर्वी राजस्थान में 6 अक्टूबर को तेज हवाओं (30-40 किमी/घंटा) के साथ बारिश होगी. दिल्ली-एनसीआर में 3 अक्टूबर को मौसम साफ रहेगा लेकिन अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री तक रहने की संभावना है. इसी तरह 6 अक्टूबर को दिल्ली, हरियाणा और पश्चिमी यूपी में ओले पड़ सकते हैं. 3-4 अक्टूबर को पूर्वी यूपी में 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ