---विज्ञापन---

देश angle-right

जब तिहाड़ जेल से निकला IAS, इस कहानी को पढ़कर चौंक जाएंगे आप

IAS From Tihar Jail: अमित राय उर्फ अशोक राय नाम का एक शख्स तिहाड़ जेल में रहकर आईएएस बना। उसने 2009 में यूपीएससी की परीक्षा क्रैक की थी। अमित राय को रेप और खुदकुशी के मामले में गिरफ्तार किया गया था। आइए जानते हैं इसकी कहानी...

---विज्ञापन---

IAS From Tihar Jail: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल पहुंच गए हैं। कोर्ट ने उन्हें दिल्ली शराब नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में सोमवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अरविंद केजरीवाल एक सिविल सर्वेंट से लेकर सीएम पद पर पहुंचे थे। वह यूपीएससी क्रैक कर आईआरएस रह चुके हैं, लेकिन अब उन्हें तिहाड़ में रहना होगा। यूं तो तिहाड़ में कई बड़े अधिकारी और नेता सजा काट चुके हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक कैदी ऐसा भी था, जो यहां से आईएएस बनकर निकला। जी हां, इस कहानी को पढ़कर आप चौंक जाएंगे।

अमित राय बने आईएएस

हम बात कर रहे हैं आईएएस अमित राय उर्फ अशोक राय की। वह 2009 में यूपीएससी की परीक्षा क्रैक कर आईएएस बने। अमित ने जेल में रहकर ही पूरी पढ़ाई की। जेल की लाइब्रेरी से लेकर बैरक तक में अमित दिन-रात पढ़ाई करते थे। उनकी मेहनत और लग्न को देखते हुए कुछ पुलिस अधिकारियों ने भी उनका सहयोग किया। उन्होंने अंतत: सफलता हासिल की और तिहाड़ जेल से आईएएस बनकर निकले।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

रेप और खुदकुशी के मामले में किया गया गिरफ्तार

अमित को 2003 में पुलिस ने एक युवती के रेप और खुदकुशी मामले में गिरफ्तार किया था। अमित उसे कैमिस्ट्री पढ़ाता था। युवती ने सुसाइड नोट में लिखा था कि अमित ने शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए। फिर उसे दोस्त से भी शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा। लोअर कोर्ट ने इस मामले में अमित राय को 10 साल और रेप के लिए उम्रकैद की सजा सुनाई। हालांकि इस फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती दी गई। अमित करीब साढ़े पांच साल की सजा काट चुका था। जेल में भी उसका आचरण बेहतर था। हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान कोर्ट ने अमित का सीधा संबंध युवती की सुसाइड से नहीं माना। कोर्ट में ये स्थापित नहीं हो सका। इसे सबूत नहीं मिले। ऐसे में अमित को रिहा कर दिया गया। इसके बाद उसने ट्रेनिंग ली और आईएएस बना।

ये भी पढ़ें: दिल्ली के शराब घोटाले का ‘खेल’, केजरीवाल से लेकर कविता तक कितने मंत्री-नेता गए जेल? 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: क्या तिहाड़ से सरकार चला सकते हैं अरविंद केजरीवाल? जेल मैनुअल में शामिल हैं ये नियम

First published on: Apr 01, 2024 08:18 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola