दिल्ली के शराब घोटाले का 'खेल', केजरीवाल से लेकर कविता तक कितने मंत्री-नेता गए जेल?

Delhi Liquor Policy Case Accused: दिल्ली में शराब नीति को लेकर जो घोटाला हुआ, उसे करने के आरोप में मुख्यमंत्री केजरीवाल से लेकर के कविता तक जेल पहुंच गई हैं। अभी न जाने कितने खुलासे होने बाकी हैं। न जाने कितने नाम सामने आने बाकी हैं,लेकिन अभी तक केस में कौन-कौन आरोपी बना,आइए जानते हैं।

Arvind Kejriwal Delhi Liquor Policy Case

दिल्ली शराब घोटाले में कई नेता और मंत्री जेल जा चुके हैं।

Delhi Liquor Policy Case Accused: शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आज राउज एवेन्यू कोर्ट ने 15 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया। आज रिमांड अवधि खत्म होने के बाद ईडी ने अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया।

विज्ञापन

ईडी का केजरीवाल पर आरोप है कि आबकारी नीति में बदलाव के बदले केजरीवाल ने दक्षिण के शराब व्यापारियों से 100 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगी थी। बता दें कि ईडी की गिरफ्तारी और ईडी कस्टडी को दिल्ली सीएम केजरीवाल ने हाईकोर्ट में चुनौती दी है। मामले पर तीन अप्रैल को सुनवाई होनी है।

विज्ञापन

मामले में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आप नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह तिहाड़ जेल में बंद हैं।

विज्ञापन

15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में केजरीवाल

शराब नीति मामले में 21 मार्च से जेल में बंद अरविंद केजरीवाल से जुड़े दो मामलों पर राउज एवेन्यू कोर्ट और दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। इसके बाद कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को 15 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। कोर्ट में पेशी के दौरान दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने मीडिया से कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जो कर रहे हैं, देश के लिए अच्छा नहीं है।

तिहाड़ में बंद मंत्रियों की लिस्ट

आम आदमी पार्टी के कई मंत्रियों और नेताओं को शराब घोटाले मामले में अरेस्ट क‍िया जा चुका है। आम आदमी पार्टी के कई नेता और मंत्री शराब घोटाले में जेल में बंद हैं। आइए जानते हैं कि आम आदमी पार्टी के कौन-कौन से नेता इस समय जेल में बंद हैं?

विज्ञापन

बैरक नंबर 1 में बंद हैं मनीष सिसोदिया

दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को शराब घोटाले में CBI ने 26 फरवरी, 2023 को पूछताछ के बाद सबूतों को नष्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। CBI ने इस मामले में बताया था कि मनीष सिसोदिया ने आबकारी नीति का मसौदा तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। तिहाड़ जेल की बैरक नंबर एक में मनीष सिसोदिया बंद हैं।

तिहाड़ जेल में बंद हैं संजय सिंह

शराब नीति घोटाले में ED ने अक्टूबर, 2023 में बड़ा एक्शन लेते हुए लंबी पूछताछ के बाद आप नेता संजय सिंह को अरेस्ट कर लिया था। फिलहाल राज्यसभा सांसद संजय सिंह  तिहाड़ जेल की बैरक नंबर दो में बंद हैं।

विज्ञापन

7 नंबर बैरक में बंद हैं सत्येंद्र जैन

द‍िल्‍ली सरकार में कैब‍िनेट मंत्री रहे सत्‍येंद्र जैन को मई, 2022 में कथ‍ित हवाला लेनदेन के मामले में ईडी ने ग‍िरफ्तार क‍िया था। ED ने एक्साइज पॉलिसी केस में भी जैन से पूछताछ भी की थी। बता दें कि कोर्ट ने मेडिकल ग्राउंड पर उन्हें करीब 9 महीने पहले अंतरिम जमानत दी थी़ लेकिन बीते हफ्ते जमानत रद्द कर दी गई। सत्येंद्र जैन तिहाड़ जेल की 7 नंबर बैरक में बंद हैं।

बैरक नंबर 6 की कैदी हैं के. कविता

तेलंगाना के पूर्व सीएम केसीआर की बेटी के. कविता दिल्ली शराब घोटाले में 15 मार्च से तिहाड़ जेल में बंद हैं। के. कविता 9 अप्रैल तक के लिए न्यायिक हिरासत में हैं। के कविता को तिहाड़ जेल की बैरक नंबर 6 में रखा गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ