घर में मिले 5 नरकंकालों का सच आया सामने, मौत को लेकर भी उठे सवाल

Chitradurga Karnataka Human Skeletons: एक घर 4 साल से बंद था, अचानक दरवाजा खुला मिला तो घर के अंदर का नजारा देख कलेजा मुंह को आ गया।

Human Skeletons Found In Chitradurga House

Human Skeletons Found In Chitradurga House

Human Skeletons Found In Chitradurga Karnataka House: कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में आज एक घर के अंदर कमरे से 5 नरकंकाल मिले। जैसे ही घर में नरकंकाल मिलने की खबर फैली इलाके में दहशत फैल गई। आनन फानन में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को संभाला। कंकालों को कब्जे में लेकर जांच के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। FSL टीम भी जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार, 2 कंकाल फर्श पर पड़े थे। 2 बेड पर और 5वां कंकाल दूसरे कमरे में मिला। पुलिस की प्रारंभिक जांच में कई खुलासे हुए हैं, वहीं 5 लोगों की मौत को लेकर भी कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

2019 से गायब परिवार जूझ रहा था बीमारियों से

पुलिस के अनुसार, पांचों कंकाल रिटायर्ड सरकारी अधिकारी 85 वर्षीय जगननाथ रेड्डी, उनकी पत्नी 80 वर्षीय प्रेमा, 62 साल की बेटी त्रिवेणी, 60 साल के बेटे कृष्णा और 57 साल के बेटे नरेंद्र के हो सकते हैं। पुलिस ने घर में रहने वाले परिवार के रिश्तेदारों और पड़ोसियों से पूछताछ की तो पता चला कि परिवार को जुलाई 2019 से किसी ने देखा नहीं था। घर भी तब से ही बंद पड़ा था। वहीं परिवार के लोग किसी बीमारी से जूझ रहे थे, जिसके चलते वे किसी से ज्यादा बातचीत नहीं करते थे। बाहर भी ज्यादा आते-जाते नहीं थे। रिश्तेदारों को बुलाना और उनके यहां जाना भी कम कर दिया था।

विज्ञापन

आखिर कैसे हुआ मामले का खुलासा?

पुलिस के अनुसार, 2 महीने पहले किसी ने घर में घुसने की कोशिश की थी, क्योंकि लोगों ने 4 साल से बंद घर का मेन डोर खुला देखा, लेकिन किसी ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। 2 दिन पहले एक पड़ोसी ने घर में घुसकर जांच करने की कोशिश की तो उसे दुर्गंध आई। पहले तो उसने बात को जाने दिया, सोचा मकान बंद होने के कारण दुर्गंध आ रही होगी, लेकिन उसके दिल में अनहोनी होने की आशंका भी थी, जिसके चलते उसने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आज सुबह घर के अंदर दाखिल हुई तो कमरों से नरकंकाल मिले। पुलिस ने घर सील करके केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

गृह मंत्री बोले- पता करें कि कैसे हुई मौत?

पुलिस के सामने अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर पांचों लोगों की मौत कैसे हुई? इन्होंने सुसाइड की? किसी ने मार दिया या बीमारी से मर गए? इसके लिए पुलिस को नरकंकालों की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। वहीं इस घटना का पता चलते ही कर्नाटक के गृह मंत्री परमेश्वर ने पुलिस से बातचीत की। उन्होंने एरिया के SP और IG से मामले की जानकारी ली और उन्हें निर्देश दिया कि पता लगाए, आखिर पांचों मौतें कैसे हुईं?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ