क्या है वो लैंड स्कैम, जिसमें दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग का केस? ED की चार्जशीट में शामिल हुआ प्रियंका गांधी का नाम

Priyanka Gandhi Money Laundering Case: मनी लॉन्ड्रिंग के एक केस की चार्जशीट में प्रियंका गांधी का नाम जोड़ा गया है। हाालांकि ED का कहना है कि वे आरोपी नहीं हैं, लेकिन जांच पर आगामी कार्रवाई निर्भर करेगी। जानिए आखिर क्या मामला है‌?

---विज्ञापन---

Priyanka Gandhi Haryana Money Laundering Case: हरियाणा में जमीन की खरीद फरोख्त से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस की चार्जशीट में प्रियंका गांधी और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा का नाम शामिल किया गया है। ‘प्रीवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट’ (PMLA) के तहत केस दर्ज हुआ है और प्रवर्तन निदेशालय (ED) केस की जांच कर रहा है। फरीदाबाद में करीब 40 कनाल (5 एकड़) जमीन का घोटाला हुआ है। हालांकि दोनों का नाम बतौर आरोपी शामिल नहीं किया गया है, लेकिन कहा जा रहा है कि दोनों ने दिल्ली के एक एजेंट HL पाहवा के जरिए यह जमीन खरीदी थी। इस जमीन में रॉबर्ट वाड्रा और सीसी थंपी के अलावा प्रियंका गांधी का भी हिस्सा है। इस केस में सुमित चड्ढा, संजय भंडारी भी आरोपी हैं। थंपी-वाड्रा के बीच पैसे की ट्रांजेक्शन्स हुई हैं, जिनकी जांच में कई खुलासे हुए।

 

आखिर क्या है 5 एकड़ जमीन का मामला?

ED के सूत्रों के मुताबिक, हरियाणा के फरीदाबाद जिले में साल 2005-2006 में अमीपुर गांव में रॉबर्ट वाड्रा ने करीब 5 एकड़ जमीन खरीदी थी। इस जमीन की डील दिल्ली के प्रॉपर्टी डीलर HL पाहवा ने कराई थी। दिसंबर 2010 मे यह जमीन वापस पाहवा को बेच दी गई। साल 2006 में ही प्रियंका गांधी वाड्रा के नाम पर भी अमीपुर गांव में जमीन खरीदी गई थी। वह जमीन भी फरवरी 2010 में पाहवा को वापस बेच दी गई थी। पाहवा ने ही सीसी थंपी को भी अमीपुर गांव में जमीन दिलवाई थी। थंपी रॉबर्ट वाड्रा का करीबी है। दोनों मिलकर बिजनेस करने के अलावा कई तरह के काम करते हैं। थंपी पर आरोप है कि उसने NRI सुमित चड्ढा के साथ मिलकर आर्म्स डीलर संजय भंडारी की काली कमाई को इन्वेस्ट करने में मदद की है। इसलिए शक है कि अमीपुर में जो जमीन खरीदी गई, वह उसी पैसे से खरीदी गई।

यह भी पढ़ें: Coronavirus: देश में कोरोना ने निगली 6 लोगों की जिंदगी, कोविड के एक्टिव केस 4 हजार के पार

थंपी-भंडारी के चक्कर में फंसे रॉबर्ट-प्रियंका

संजय भंडारी पर पहले से मनी लॉन्ड्रिंग, विदेशी मुद्रा, ब्लैक मनी, कानूनों के उल्लंघन और आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम के तहत कई केस दर्ज हैं। संजय भंडारी 2016 में भारत से फरार हो गया था और इन दिनों ब्रिटेन में रह रहा है। क्योंकि थंपी भी संजय भंडारी से जुड़े केसों में आरोपी है। थंपी के खिलाफ पहले से चल रहे एक केस में रॉबर्ट वाड्रा भी आरोपी है। क्योंकि जमीन खरीदी और बेची गई। इस खरीद फरोख्त में पैसे भी पूरे नहीं दिए गए। संजय भंडारी, सीसी थंपी और रॉबर्ट वाड्रा तीनों से जमीन का कनेक्शन है, इसलिए ED को शक है कि जमीन खरीदने और बेचने के पीछे कहानी कुछ और है। हालांकि अभी जांच चल रही है और मामले की तह तक जाने के लिए ही ED ने रॉबर्ट वाड्रा और प्रियंका गांधी का नाम चार्जशीट में शामिल किया है, लेकिन वे अभी आरोपी नहीं है। जांच पर आगामी कार्रवाई निर्भर करेगी।

यह भी पढ़ें: जमीन खा गई या आसमान न‍िगल गया! 29 यात्र‍ियों को लेकर उड़ा प्‍लेन लापता, 75 साल बाद भी तलाश जारी

First published on: Dec 28, 2023 02:47 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें