Holi 2025 Viral Video: देशभर में होली के त्योहार की धूम है। आसमान में उड़ते रंगों ने समा रंगीन कर दिया है। रोग रंगों, संगीत और पारंपरिक उत्सवों के साथ जश्न मनाने का सिलसिला शुरू हो चुका है। मंदिरों से लेकर सड़कों तक हर्षोल्लासपूर्ण का रंग छाया हुआ है। होली के रंगों में आम से लेकर खास तक हर कोई रंगा हुआ नजर आ रहा है। फिर चाहे वो उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी हों या फिर दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता। हर कोई रंग-बिरंगा दिख रहा है। सोशल मीडिया पर ऐसे ही कई होली के वीडियो छाए हुए हैं।
सीएम बनने के बाद रेखा गुप्ता की पहली होली
रेखा गुप्ता ने दिल्ली की सीएम बनने के बाद अपनी पहली होली खेली। उन्होंने महिलाओं के साथ होली खेली और बच्चों के साथ भी रंग लगा होली का त्योहार मनाया।
रेखा की सीएम बनने के बाद ये पहली होली थी जो जिसका खास होना स्वाभाविक है।
यह भी पढ़ें: कौन सा स्टोन चमका सकता है आपकी सोई हुई किस्मत? जानें पहनने का सही तरीका
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने खेला रंग
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी होली के रंगों के साथ पारंपरिक लोक डांस कर उत्तराखंड की संस्कृति को लोगों तक पहुंचाया।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सीएम और पहाड़ी महिलाएं पारंपरिक वेश में डांस कर रहे हैं। रंगारंग कार्यक्रम ने लोगों का दिल जीत लिया है।
विधवा महिलाओं ने खेली खास होली
इस होली सबसे खास बात ये रही की विधवा महिलाओं ने बड़े ही अलग अंदाज में होली खेली। हर उम्र की महिलाओं ने सफेद साड़ी पहनी लेकिन रंग-बिरंगे रंगों से पूरा माहौल रंगीन कर दिया। इस रंगारंग होली में सभी अपने दुखों को भूल खुश नजर आईं।
तभी तो कहा जाता है कि होली वो त्योहार है जो हर किसी के दिलों के भेद और गम को मिटा देता है।
वृंदावन में होली की धूम
वृंदावन की होली के बारे में तो सभी ने सुना हुआ है। अब उसकी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है।
कैसे आसमान में उड़ते रंग-बिरंगे रंगों के बीच महिलाएं और पुरुष डांस करते नजर आ रहे हैं। पांरपरिक वेशभूषा में सभी बहुत ही अच्छे लग रहे हैं।
यह भी पढ़ें: बिल्ली की हत्या पर क्या है सजा का प्रावधान? दोष कितना बड़ा, जानें क्या हैं मुक्ति के उपाय
संबंधित खबरें
जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर लालकृष्ण आडवाणी से मिले PM मोदी
4 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
5 hrs ago'वे मार्च रोक सकते हैं, हौसला नहीं', राहुल गांधी ने शेयर किया पोस्ट
5 hrs agoराज्यसभा चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, यूपी के दो निर्दलीयों का नामांकन रद्द
5 hrs agoराहुल के प्रदर्शन से अखिलेश ने क्यों बनाई दूरी? दूसरे दिन सपा के सांसद गायब
6 hrs agoइंस्टाग्राम पर बनी दोस्त, मिलने पहुंचा तो हनी ट्रैप में फंसा बैंक मैनेजर
7 hrs agoCEC के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, जंतर-मंतर पर धरना देने निकले राहुल गांधी
11 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग का जवाब, 13.39 करोड़ वोटरों को लेकर बताया पूरा आंकड़ा
12 hrs agoक्या प्रोटेस्ट कर रहे सांसदों-विधायकों को अरेस्ट कर सकती है पुलिस?
14 hrs agoरूस-यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए भारत का प्लान तैयार, क्या है वो 3 पॉइन्ट?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines