Palestine Flag Row: गुजरात में फिलिस्तीन के झंडे लहराने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। झंडे वाली मोटरसाइकिलों को लेकर दावा किया गया था कि ये मामला अहमदाबाद के मोरबी का है। लेकिन पुलिस जांच में वीडियो कच्छ में बनाए जाने की बात पता लगी है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर जांच शुरू की थी। मोरबी जिले की पुलिस को वीडियो में फिलिस्तीन के झंडे लगाकर बाइक पर जाते युवक दिखे थे। एक और वीडियो सामने आया था, जिसमें ये मोटरसाइकिलें पेट्रोल पंप पर दिखी थीं। जिसके बाद जांच तेज की गई। एसओजी ने काफी मशक्कत के बाद दो युवकों से पूछताछ की। जिन्होंने वीडियो बनाने की बात कबूल की।
दोनों ने अपने साथ एक नाबालिग के होने का भी नाम लिया। पुलिस ने मामले में 24 साल के नवाज अनवरभाई मोवर और 29 साल के यासीन नूरम्मद मोवर से पूछताछ की है। युवकों ने बताया कि वीडियो उन्होंने पिछले साल 24 अप्रैल को बनाया था। वे लोग उस समय हाजीपीर जा रहे थे। तब उन लोगों ने फिलिस्तीन और इजराइल के बीच चल रही जंग के समर्थन में वीडियो को बनाया था। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि तीनों मोटरसाइकिलों का नंबर गुजरात का है।
ये मोटरसाइकिलें मोरबी जिले में रजिस्टर्ड हैं। जिसके बाद पुलिस को आरोपियों के बारे में पता लग गया। युवकों ने बताया कि वीडियो उन्होंने कच्छ के नखत्राणा इलाके में एक पेट्रोल पंप के पास बनाया था। युवाओं ने अपनी बाइकों पर फिलिस्तीन का झंडा लगाया हुआ था। इसके बाद एक दूसरा वीडियो भी शूट किया गया था। पुलिस ने आरटीओ से सभी आरोपियों का ब्योरा लिया था। मोरबी के एसपी राहुल त्रिपाठी ने भी पुष्टि की है कि वीडियो को कच्छ में शूट किया गया था। जबकि इसे पहले मोरबी का बताया जा रहा था।
संबंधित खबरें
'जनता डरने वाली नहीं...', मार्च के बाद राहुल गांधी ने जारी किया Video संदेश
1 hr agoबैटमैन मास्क की क्या है कहानी? राहुल गांधी ने खरगे को भी पहनाया
2 hrs ago6 राज्यों में नए गवर्नर्स का ऐलान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की नियुक्ति
3 hrs agoमहंगे इलाज के खिलाफ केंद्र का एक्शन! अब अस्पताल नहीं ऐंठ पाएंगे भारी फीस
3 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
3 hrs agoCJI सूर्यकांत के इस्तीफे की मांग पर भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन
3 hrs agoEC की फाइलें, एजेंडा और मीटिंग मिनट्स…, SC से विपक्ष की क्या है मांगें?
4 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
5 hrs agoउम्र, एजुकेशन..., नेहा बोरा के बारे में Google पर क्या सर्च कर रहे लोग?
5 hrs ago'अराजकता फैला रहे हैं नेता प्रतिपक्ष', INDIA गठबंधन मार्च पर भड़की BJP
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines