सैलरी बढ़ाने को लेकर सरकार का बड़ा ऐलान; 7वां वेतन आयोग कर्नाटक में भी लागू्, जानें कौन-कौन से भत्ते बढ़ेंगे?

7th Pay Commission Benefits: कर्नाटक में 7वां वेतन आयोग लागू होने के बाद सैलरी के साथ-साथ कई भत्ते भी बढ़ जाएंगे। HRA-DA और बच्चों की एजुकेशन के लिए मिलने वाला भत्ता भी बढ़ जाएगा। जानें अब कर्मचारियों की सैलरी और भत्ते कितने बढ़ जाएंगे?

Karnataka CM Siddaramaiah 7th Pay Commission

वेतन आयोग लागू होने से करीब 27 प्रतिशत सैलरी बढ़ जाएगी।

विज्ञापन

7th Pay Commission Effected in Karnataka: कर्नाटक सरकार ने 7वां वेतन आयोग लागू करने की घोषणा कर दी है। आज मुख्यमंत्री सिद्धारमैया वेतन आयोग लागू करने का नोटिफिकेशन जारी करेंगे। इसे जारी करते ही प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों का वेतन करीब 27 प्रतिशत बढ़ जाएगा। वहीं एक अगस्त 2024 से कर्मियों की सैलरी बढ़ने वाला आदेश लागू हो जाएगा। इसका मतलब यह है कि अगस्त महीने की सैलरी बढ़कर आएगी।

इससे करीब 7 लाख कर्मचारियों का फायदा होगा। वहीं वेतन आयोग लागू होने के बाद कर्नाटक के सरकारी खजाने पर हर साल करीब 18 हजार करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा। सैलरी नहीं बढ़ने से निराश कर्मचारियों द्वारा हड़ताल किए जाने का ऐलान कर दिया गया था। इसे देखते हुए पूर्व मुख्य सचिव के सुधाकर राव (Sudhakar Rao) की अध्यक्षता वाले 7वें वेतन आयोग ने मुख्यमंत्री से आयोग की सिफारिशें लागू करने का अनुरोध किया, जिसे उन्होंने मान लिया।

विज्ञापन

राज्य में 7वां वेतन आयोग लागू करने का ऐलान कर दिया। बता दें कि भारत सरकार द्वारा 7वां वेतन आयोग जनवरी 2016 में लागू किया गया था, लेकिन पिछले 8 साल में भी सभी राज्य इसे लागू नहीं कर पाए हैं। आइए जानते हैं कि सैलरी बढ़ने के अलावा और कौन-कौन से भत्ते बढ़ेंगे?

 

विज्ञापन

इस तरह बढ़ेगी कर्मचारियों की सैलरी

कर्नाटक की सिद्धरमैया सरकार कर्मचारियों को मूल वेतन में 27.5 फीसदी का इजाफा देगी। 15 जुलाई, 2024 को कैबिनेट की बैठक में वेतन आयोग लागू करने का फैसला लिया गया था। 1 जुलाई 2022 तक मूल वेतन में 31% महंगाई भत्ता और 27.5% का फिटमेंट जोड़कर बने वेतनमान को संशोधित करने का फैसला लिया गया। कैबिनेट में लिए गए वेतन आयोग लागू करने के फैसले के बाद कर्मचारियों के मूल वेतन और पेंशन में 58.5% की वृद्धि होगी।

मकान किराया भत्ते में 32% की वृद्धि होगी। ऐसे में एक अगस्त से कर्मचारियों का न्यूनतम मूल वेतन 17,000 से बढ़कर 27,000 रुपये हो जाएगा। अधिकतम वेतन 1,50,600 से बढ़कर 2,41,200 रुपये हो जाएगा। न्यूनतम पेंशन 8500 से बढ़कर 13500 रुपये हो जाएगी और अधिकतम पेंशन 75300 से बढ़कर 120600 रुपये हो जाएगी।

विज्ञापन

7वें वेतन आयोग से बढ़ जाएंगे यह भत्ते

  1. वेतन आयोग लागू होने के बाद किसी दूरस्थ या दुर्गम स्थान पर जाने के लिए मिलने वाला भत्ता 1000 रुपये से लेकर 5300 रुपये प्रति माह हो जाएगा।
  2. विकलांग महिलाओं के बच्चों के लिए विशेष भत्ता 1500 रुपये प्रति माह से बढ़ाकर 3,000 रुपये प्रति माह हो जाएगा।
  3. बच्चों की शिक्षा के लिए मिलने वाला भत्ता 2812.5 रुपये प्रति माह और होस्टल के लिए मिलने वाली सब्सिडी 8437.5 रुपये प्रति माह हो जाएगी।
  4. हाउस रेंट अलाउंस (HRA) को X, Y, Z कैटेगरी में बांटा जाएगा। Z कैटेगरी को सबसे कम इजाफा मिलेगा, लेकिन 30%, 20% और 10% का हाइक मिलेगा।

यह भी पढ़ें:कश्मीर टाइगर्स कौन? जिसने डोडा में आतंकी हमले की ली जिम्मेदारी? पुलिस कर्मी और 4 जवान हुए शहीद

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ