Google को नोटिस जारी करने की तैयारी में सरकार, पीएम मोदी पर दिया था विवादित बयान

Notice to Google: जेमिनी एक AI बेस्ड चैटबॉट है। जिससे किसी ने पीएम मोदी को लेकर सावाल पूछा था। इस पर उसने आपत्तिजनक जवाब दिया था। अब केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने सोशल मीडिया पर लिखा कि चैटबॉट द्वारा दिया बयान आईटी नियमों का उल्लंघन है।

Google
विज्ञापन

Notice to Google: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिए विवादित बयान पर अब केंद्र सरकार गूगल को नोटिस जारी करने की तैयारी कर रहा है। दरअसल, केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने बयान को आईटी नियमों का उल्लंघन बताया है। यहां बता दें कि जेमिनी एक AI बेस्ड चैटबॉट है। जिससे किसी ने पीएम मोदी को लेकर सावाल पूछा था। इस पर उसने आपत्तिजनक जवाब दिया था।

Advertisment

जेमिनी ने किया आपराधिक संहिता के प्रावधानों का उल्लंघन 

जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर इस बारे में एक जर्नलिस्ट ने सवाल किया था। जर्नलिस्ट ने पूछा की क्या केंद्र सरकार Google AI platform Gemini पर देश के पीएम के बारे में दिए विवादित बयान पर कोई कार्रवाई करेगी? इस पर आईटी मंत्री राजीव चंद्रेशखर ने उस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा Gemini का दिया बयान इंडियन आईटी नियम 3(1)(बी) का उल्लंघन है। जेमिनी ने आपराधिक संहिता के कई प्रावधानों का उल्लंघन किया है।

गूगल ने मांगी माफी

इस पूरे मामले ने सोशल मीडिया पर तूल पकड़ लिया था। लोगों ने इस पर गूगल की कड़ी आलोचना की। जिसके बाद गूगल ने बीते दिनों जेमिनी एआई टूल से फोटो बनाने को लेकर कुछ गलतियां होने की बात कही और इस पूरे प्रकरण पर मांफी भी मांगी है।

क्या कहा था जेमिनी ने

जेमिनी एक एआई-बेस्ड चैटबॉट है। एक यूजर्स ने उससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फासिज्म को लेकर सवाल किया। इस पर जेमिनी ने विवादित जवाब दिया। लेकिन जब फासिज्म को लेकर  ऐसा ही सवाल अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमिर जेलेंस्की के बारे में पूछा गया तो उसने जवाब देने से ही इनकार कर दिया था। इस बारे में सोशल मीडिया का पोस्ट वायरल हुआ था। यूजर्स ने इस पर जेमिनी का गलत बताया था और गूगल से उसे दुरुस्त करने की बात कही थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ेंदेश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ