हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Gold Rate Today: भारत में सोने के दाम में दिखा उतार-चढ़ाव, जानें अपने शहर का गोल्ड रेट

Gold Rate Today: अगर आप आज तो बता दें कि लगातार कुछ दिनों से सोने के भाव में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आज 30 मई को सोने की कीमत में भी उतार-चढ़ाव देखा गया है। आइए जानते हैं आपके शहर में सोने का भाव क्या है।

विज्ञापन

Gold Rate Today: भारत में आज 30 मई को एक बार फिर सोने के दाम में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। पूरे भारत में दिल्ली के सोने के बाजार का महत्वपूर्ण स्थान है। इस शहर में सोने के भाव रोज बदलते हैं। देश में हर रोज सोने में निवेश किया जाता है। प्रमुख शहरों जैसे दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और चेन्नई में आज फिर सोने की कीमतों में स्थिरता देखने को मिल रही है। बता दें कि सोने का मूल्य अंतरराष्ट्रीय बाजार के हिसाब से बदलता है और इसमें कई कारणों से रोज बदलाव नजर आता है, जैसे डॉलर की कीमत, मांग-आपूर्ति, आर्थिक परिस्थितियां और त्योहारों और शादियों का मौसम। सोने को निवेश के लिए एक सुरक्षित ऑप्शन के रूप में भी देखा जाता है, इसीलिए लोग अक्सर इसके दामों पर नजर रखते हैं। अगर आप भी अपने शहर के गोल्ड रेट जानना चाहते हैं तो यहां देख सकते हैं…

दिल्ली में सोने की कीमत

राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 9,718 रुपये प्रति ग्राम है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 8,909 रुपये प्रति ग्राम है। वहीं अगर आप भी दिल्ली में रहते हैं तो हमेशा की तरह अन्य शहरों की तुलना में दिल्ली में सोने की कीमत ज्यादा देखी जा रही है।

मुंबई में सोने की कीमत

मुंबई में दिल्ली की तुलना में सोने की कीमत कम है। यहां पर 24 कैरेट सोने की कीमत 9,703 रुपये प्रति ग्राम है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 8,894 रुपये प्रति ग्राम है। अगर आप इस शहर में रहते हैं तो आपके लिए सोना खरीदना थोड़ा सस्ता पड़ सकता है।

विज्ञापन

चेन्नई में सोने के दाम

मुंबई की तरह ही चेन्नई में भी सोने के दाम में बदलाव देखा गया है। यहां पर भी 24 कैरेट सोने की कीमत 9,703 रुपये प्रति ग्राम है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 8,894 रुपये प्रति ग्राम है। फिलहाल कुछ दिनों से सोने के दामों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

वडोदरा और अहमदाबाद में सोने के दाम

वहीं, वडोदरा और अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की कीमत 9,708 रुपये प्रति ग्राम देखी जा रही है और 22 कैरेट सोने की कीमत 8,899 रुपये प्रति ग्राम तय की गई है। अगर आप इन शहरों में रहते हैं तो आपके लिए सोना खरीदना फिलहाल थोड़ा सा महंगा पड़ सकता है।

विज्ञापन

अन्य शहरों में सोने के दाम

मुंबई और चेन्नई की तरह ही अन्य शहरों जैसे कोलकाता, बैंगलोर, हैदराबाद, केरल और पुणे में 24 कैरेट सोने की कीमत 9,703 रुपये प्रति ग्राम है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 8,894 रुपये प्रति ग्राम तय की गई है। दिल्ली की तुलना में इन शहरों में सोना खरीदना थोड़ा सा सस्ता पड़ सकता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola