German software company SAP

बड़े पैमाने पर AI अपनाने जा रही है ये कंपनी, 8000 नौकरियों पर होगा असर

SAP To Focus On artificial intelligence AI: रिपोर्ट्स के मुताबिक एसएपी की इस योजना से 8000 नौकरियों पर असर पड़ेगा। कंपनी ने पहले ही बड़े पैमाने पर एआई को अपनाने का ऐलान किया था।

German software company SAP to adopt AI change way of business: जर्मन सॉफ्टवेयर कंपनी एसएपी एसई (SAP SE) अपना बिजनेस करने का तरीका पूरी तरह से बदलने जा रही है। कंपनी इसके लिए अब एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करेगी। इससे उसका बिजनेस में काम करने का तरीका बदल जाएगा। एसएपी कंपनियों को बिजनेस का डिजिटल ढ़ांचा देती है। कंपनी अब बड़े पैमाने पर एआई को अपनाएगी।

विज्ञापन

एनडीटीवी की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि SAP SE ने मंगलवार को 8,000 भूमिकाओं को कवर करते हुए 2 बिलियन यूरो की पुनर्गठन योजना का उद्घाटन किया। यह $2.17 बिलियन अमेरिकी डॉलर होता है। इससे 8 हजार नौकरियां प्रभावित होंगी। इसकी वजह यह है कि कंपनी एआई संचालित व्यावसायिक क्षेत्रों में विकास पर ज्यादा ध्यान देना चाहती है।

विज्ञापन

एक लाख से ज्यादा कर्मचारी

विज्ञापन

कंपनी को उम्मीद है कि जेनेरिक एआई से उसका बिजनेस पूरी तरह से बदल जाएगा। कंपनी ने कहा है कि वह बिजनेस एआई जैसे प्रमुख विकास क्षेत्रों पर बेहतर ध्यान केंद्रित करने में मदद के लिए पुनर्गठन की योजना बना रही है। कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक SAP में 105,000 से अधिक कर्मचारी हैं।

कंपनी ने मंगलवार को अलग से 2024 क्लाउड राजस्व 17 बिलियन यूरो से 17.3 बिलियन यूरो होने का अनुमान लगाया और अपने 2025 आउटलुक को अपडेट करते हुए लगभग 16.2 बिलियन यूरो के समायोजित क्लाउड सकल लाभ का अनुमान लगाया।

विज्ञापन

बड़े पैमाने पर कर रही निवेश

बता दें कि पिछले कुछ सालों में यह कंपनी भारत में तेजी से ग्रोथ कर रही है। यह ग्राहकों की समस्याओं को हल करती है। इसके लिए यह एआई में बड़े पैमाने पर निवेश कर रही है। बताया जा रहा है कि इससे काम करने का तरीका बहुत आसान हो जाएगा। यह गलतियों से भी बचाएगा। इसका बहुत फायदा और असर होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ