News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Global Partnership on Artificial Intelligence Summit 2022 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को ग्लोबल पार्टनरशिप ऑन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस समिट (GPAI) 2023 को संबोधित किया। दिल्ली के प्रगति मैदान में नवनिर्मित भारत मंडपम में हुए इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन के दौरान डीप फेक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की वजह से आ रही अन्य चुनौतियों को लेकर चिंता जताई।
मोदी ने कहा कि डीप फेक की चुनौती पूरी दुनिया के लिए है क्योंकि इसका इस्तेमाल जानबूझकर गलत सूचनाएं फैलाने के लिए या गलत इरादों के साथ किया जा सकता है। अगर आतंकी संगठनों के हाथों में एआई के टूल आ जाते हैं तो इसका बेहद भयानक असर देखने को मिल सकता है। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि पूरी दुनिया को इस मुद्दे पर विचार करने की और इसका समाधान ढूंढने की आवश्यकता है।
#WATCH | Delhi: Prime Minister Narendra Modi at Global Partnership on Artificial Intelligence Summit says, "AI has several positive impacts, but it has many negative impacts too which is a matter of concern. AI can become the biggest tool in the development of the 21st century.… pic.twitter.com/Wt8Gn0CEVV
— ANI (@ANI) December 12, 2023
इसके साथ ही उन्होंने एआई के क्षेत्र में भारत को फ्रंट रनर बताया और कहा कि हम इसका इस्तेमाल कर सामाजिक परिवर्तन लाने की कोशिश कर रहे हैं। हमने हाल ही में कृषि के क्षेत्र में एक एआई चेक पोर्टल की शुरुआत की थी। यह किसानों को उनके आवेदन की स्थिति, भुगतान की जानकारी हासिल करने और आसानी से सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी पाने व जागरूक रहने की सुविधाएं प्रदान करता है।
ये भी पढ़ें: यूनिफॉर्म सिविल कोड के लिए उत्तराखंड तैयार
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में हमारा विकास मंत्र सबका साथ सबका विकास है। हमने एआई फॉर ऑल की भावना से प्रेरित होकर सरकारी नीतियां और प्रोग्राम तैयार किए हैं। हमारी कोशिश सामाजिक विकास और समावेशी वृद्धि के लिए एआई की क्षमताओं का पूरा उपयोग करने की है। उन्होंने आगे कहा कि भारत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जिम्मेदार और नैतिक इस्तेमाल के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।
ये भी पढ़ें: इस टूल से करें फर्जी एआई तस्वीरों की पहचान
उन्होंने आगे कहा कि हम भारत में एआई मिशन की शुरुआत करने के लिए तैयार हैं। इसमें हमारा फोकस कृषि, हेल्थकेयर और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में एआई के इस्तेमाल को प्रोत्साहित करने पर होगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारा राष्ट्रीय एआई पोर्टल ऐसी पहलों को सपोर्ट करने और प्रमोट करने में अहम भूमिका निभाएगा। एआई की विकास यात्रा जितनी समावेशी होगी समाज को उतना ही बेहतर परिणाम मिलेगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।