---विज्ञापन---

देश

Ganga Vilas Cruise: देश-विदेश की नदियों का संगम है ‘गंगा विलास’, ऐसा सफर दुनिया में और कहीं नहीं! ऐसे बुक करें टिकट

Ganga Vilas Cruise: दुनिया का सबसे लंबा रिवर क्रूज गंगा विलास 18 सुइट्स और अन्य सभी संबद्ध सुविधाओं के साथ एक नया लक्जरी रिवर क्रूज पोत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज ‘एमवी गंगा विलास’ (MV Ganga Vilas) का शुभारंभ किया। […]

Author
Edited By : Nitin Arora Updated: Jan 13, 2023 13:06
Ganga Vilas cruise

Ganga Vilas Cruise: दुनिया का सबसे लंबा रिवर क्रूज गंगा विलास 18 सुइट्स और अन्य सभी संबद्ध सुविधाओं के साथ एक नया लक्जरी रिवर क्रूज पोत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज ‘एमवी गंगा विलास’ (MV Ganga Vilas) का शुभारंभ किया। यह पर्यटकों को ना केवल एक यात्रा का अनुभव दोगा बल्कि विलासिता, कला, संस्कृति, इतिहास, आध्यात्मिकता और भी बहुत कुछ दर्शन कराते हुए एक अनुभवात्मक यात्रा पर ले जाएगा।

गंगा विलास क्रूज

विश्व का सबसे लंबे रिवर क्रूज भारतीय विरासत और गौरव में चार चांद लगाएगा। एमवी गंगा विलास लॉन्च हो चुका है। यह 18 सुइट्स और सभी संबंधित सुविधाओं के साथ एक क्रूज जहाज होगा। एक अद्वितीय डिजाइन और भविष्य की दृष्टि के साथ बनाया गया यह क्रूज, वाराणसी की गंगा नदी से लेकर कोलकाता की हुगली नदी तक विभिन्न प्रमुख स्थलों से होकर गुजरेगा। पहली यात्रा में 32 स्विस पर्यटक हैं जिन्होंने पूरी यात्रा के लिए साइन अप किया है।

---विज्ञापन---

और पढ़िए –Lohri 2023: लोहड़ी का पर्व आज, परिवार और दोस्तों के साथ यूं सजाएं महफिल

गंगा विलास यात्रा की समय सीमा

क्रूज कुल 51 दिनों का सफर करेगा। ये लक्जरी क्रूज पांच भारतीय राज्यों सहित बांग्लादेशी शहरों में 27 नदियों का दर्शन कराएगा। क्रूज 3,200 किलोमीटर से अधिक की यात्रा करेगा। गंगा विलास क्रूज 50 पर्यटन स्थलों पर रुकेगा, जिनमें विश्व धरोहर स्थल, राष्ट्रीय उद्यान, नदी घाट और प्रमुख शहर जैसे बिहार में पटना, झारखंड में साहिबगंज, पश्चिम बंगाल में कोलकाता, बांग्लादेश में ढाका और असम में गुवाहाटी शामिल हैं।

---विज्ञापन---

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, एमवी गंगा विलास की पहली यात्रा में स्विट्जरलैंड के 32 पर्यटक शामिल होंगे। एमवी गंगा विलास 1 मार्च, 2023 को डिब्रूगढ़ पहुंचेगा।

गंगा विलास क्रूज बुकिंग

फैले हुए समुद्र तट, हरे-भरे मैंग्रोव, प्रवासी पक्षी और कछुए, डॉल्फिन, पानी की सहर, पक्षियों से चहकता वातावरण और सबसे स्पेशल प्रकृति। ये गंगा विलास क्रूज की कुछ विशेषताएं हैं।

---विज्ञापन---

दुनिया में कहीं से भी कोई भी इस अविश्वसनीय अनुभव को ‘अंतरा लक्जरी रिवर क्रूज’ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बुक कर सकता है। प्रति व्यक्ति प्रति रात औसत किराया लगभग 25000 रुपये बताया गया है।

और पढ़िए –पाकिस्तान का ये ‘साथी देश’ हुआ ‘मेड इन इंडिया’ का मुरीद, अपने देश को मजबूत करने के लिए खरीदे इतने आर्मी ट्रक

---विज्ञापन---

गंगा विलास क्रूज रूट मैप

यह क्रूज तीन प्रमुख नदियों गंगा, मेघना और ब्रह्मपुत्र सहित उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, बांग्लादेश और असम में 27 नदियों के माध्यम से यात्रा करेगा। यह क्रूज भागीरथी, हुगली, विद्यावती, मालता और सुंदरबन नदियों से होकर गुजरेगा। पश्चिम बंगाल से भी होकर गुजरेगा। यह असम में ब्रह्मपुत्र के दर्शन से पहले बांग्लादेश की मेघना, पद्मा और जमुना नदियों से होकर आएगा। 1 मार्च 2023 को नदियों के रस्ते ही ये अविश्वसनीय यात्रा डिब्रूगढ़ में समाप्त हो जाएगी।

Jagranjosh

---विज्ञापन---

एमवी गंगा विलास के यात्रा कार्यक्रम को ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक स्थलों पर रुकने के साथ भारत की समृद्ध विरासत को उजागर करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह वाराणसी की प्रसिद्ध ‘गंगा आरती’ से बौद्ध तीर्थस्थल सारनाथ तक जाएगी।

---विज्ञापन---

गंगा विलास क्रूज की खास विशेषताएं

एमवी गंगा विलास पोत की लंबाई 62 मीटर, चौड़ाई 12 मीटर और ड्राफ्ट 1.4 मीटर है। इसमें तीन डेक, बोर्ड पर 18 सुइट और 36 पर्यटकों की क्षमता के साथ-साथ पर्यटकों के लिए एक यादगार और शानदार अनुभव प्रदान करने के लिए आवश्यक सभी सुविधाएं हैं।

First published on: Jan 13, 2023 11:43 AM
End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.