कर्नाटक के इतिहास में पहली बार, इन तीन लोगों को चुना गया शिक्षक

शिक्षा मंत्री बीसी नागेश

शिक्षा मंत्री बीसी नागेश

बेंगलुरु: कर्नाटक के इतिहास में पहली बार तीन ट्रांसजेंडरों को शिक्षकों के रूप में नियुक्त किया गया है। प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय शिक्षा मंत्री बीसी नागेश ने एकीकृत शिक्षा कार्यालय में इसकी जानकारी देते हुए अस्थायी चयन सूची जारी कर दी है।  उन्होंने कहा कि परीक्षा पारदर्शी तरीके से आयोजित की गई और चयन सूची जारी की गई।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग ने 18 नवंबर को 13363 उम्मीदवारों की सूची जारी की। इन सभी को सरकारी स्कूल में शिक्षकों के रूप में चुना गया है। बता दें कि कर्नाटक में 15 हजार शिक्षकों की भर्ती के लिए परीक्षा कराई गई थी। जिसमें 13363 उम्मीदवारों को 1:1 के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया गया है।

विज्ञापन

10 ट्रांसजेंडर्स परीक्षा में शामिल हुए

शिक्षा मंत्री ने बताया राज्य के इतिहास में पहली बार तीन ट्रांसजेंडर को शिक्षक के रूप में चुना गया है। 10 ट्रांसजेंडर्स परीक्षा में शामिल हुए थे। उनमें से तीन का चयन किया गया है। इंजीनियरिंग के 34 अभ्यर्थियों में से 19 इंजीनियरिंग के अभ्यर्थियों का चयन शिक्षक के रूप में हुआ है।

शिक्षा क्षेत्र के व्यापक विकास

मंत्री ने आगे कहा हमने 8 महीने में भर्ती प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा किया है। फरवरी में 2500 हाईस्कूल शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सरकार स्कूलों की शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार, बुनियादी ढांचे के विकास, छात्र और शिक्षक के अनुकूल भविष्य के शिक्षा क्षेत्र के व्यापक विकास के लिए काम कर रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ