West Bengal: घने कोहरे के चलते उड़ानें रद्द, बागडोगरा हवाई अड्डे पर लगा यात्रियों का हुजूम
Edited By Amit Kasana

Edited By Amit Kasana

West Bengal: घने कोहरे के चलते बागडोगरा हवाईअड्डे पर मंगलवार शाम तीन उड़ानें रद्द कर दी गई। वहीं, यहां कई उड़ानें अपने तय समय से देरी से आवाजाही कर रही हैं। एएआई बागडोगरा के निदेशक मो. अली ने बताया कि घने कोहरे के कारण बागडोगरा हवाई अड्डे पर तीन उड़ानें रद्द कर दी गईं और कई अन्य में देरी से चल रही हैं।
West Bengal | Three flights were cancelled and several others were delayed at Bagdogra airport due to extreme fog
Three flights of Vistara, Indigo & Spicejet have been cancelled. The authorities are providing necessary arrangements for passengers: Md Ali, Director, AAI Bagdogra pic.twitter.com/sJKMyPucex
— ANI (@ANI) December 27, 2022
जानकारी के मुताबिक विस्तारा, इंडिगो और स्पाइसजेट की तीन उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। उड़ानें लेट होने से एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ है। खासकर बुजुर्ग व बच्चों को परेशानी हो रही है। अधिकारी यात्रियों के लिए आवश्यक व्यवस्था कर रहे हैं। दिल्ली, मुंबई, गुजरात आदि एयरपोर्ट पर भी बंगाल जाने वाली उड़ानों व वहां के मौसम के बारे में उद्द घोषणा की जा रही है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: