लाहौर में जावेद अख्तर ने पाकिस्तान को धोया, बोले- मुंबई के हमलावर नार्वे-मिस्र से नहीं आए थे, वो आपके मुल्क में खुलेआम घूम रहे हैं

Javed Akhtar

Javed Akhtar

नई दिल्ली: मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने लाहौर में जाकर पाकिस्तान को धो दिया। लाहौर में आयोजित हुए फैज फेस्टिवल में हिस्सा लेने गए जावेद अख्तर ने पाकिस्तानी को आईाना दिखाया। सोशल मीडिया पर जावेद अख्तर का एक वीडियो वायरल है। मौका था फैज फेस्टिवल 2023 का, जगह थी लाहौर और जावेद अख्तर ने पाकिस्तानियों को चुभने वाली खरी-खरी बात कह दी।

उन्होंने कहा कि अहम बात ये है कि जो आजकल फिजा इतनी गर्म है, वो कम होनी चाहिए। भारतीय डायलॉग राइटर ने आगे जिस अंदाज में पाकिस्तानियों को सुनाया, उसकी तारीफ हो रही है। उन्होंने कहा, ‘हम तो बंबई के लोग हैं। हमने देखा हमारे शहर पर कैसे हमला हुआ था, वो लोग नॉर्वे से तो नहीं आए थे, न इजिप्ट से आए थे। वो लोग अभी भी आपके मुल्क में घूम रहे हैं।’ जावेद ने दो टूक कहा कि ये शिकायत अगर हिंदुस्तानी के दिल में हो तो आपको बुरा नहीं मानना चाहिए।

पाकिस्तान में दिया जावेद अख्तर का ये बयान सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. लोगों ने गीतकार के बयान की तारीफ की है. खास कर के भारत के लोग इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब शेयर कर रहे हैं। जावेद अख्तर भारत और पाकिस्तान में होने वाले कार्यक्रमों को लेकर भी बोले। उन्होंने कहा कि हमने तो नुसरत के बड़े-बड़े फंक्शन किए, मेहंदी हसन के बड़े-बड़े फंक्शन किए… आपके मुल्क में तो लता मंगेशकर का कोई फंक्शन नहीं हुआ।

इस पर पाकिस्तानी भी तालियां बजाने से खुद को रोक नहीं पाए। मशहूर भारतीय गीतकार ने कहा कि हकीकत ये है, चलिए हम एक दूसरे को इल्जाम न दें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ