उत्तर भारत में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

Earthquake in North India Delhi NCR: उत्तर भारत में एक बार फिर भूकंप आया। इसके बाद लोग घरों से बाहर निकल आए।

Earthquake Tremors

प्रतीकात्मक तस्वीर

विज्ञापन

Earthquake in North India Delhi NCR: उत्तर भारत में एक बार फिर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। सोमवार रात दिल्ली-एनसीआर समेत कई शहरों में भूकंप आया। भूकंप के तेज झटकों के बाद लोग घरों और ऑफिसेज से बाहर निकल गए। दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम की धरती काफी देर तक हिलती रही। कई लोगों ने भूकंप से जुड़े वीडियोज भी सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं।

विज्ञापन

चीन के दक्षिणी शिंजियांग में रही लोकेशन

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 7.2 रही। इसकी गहराई 80 किलोमीटर तक, जबकि लोकेशन दक्षिणी शिंजियांग, चीन में रही। चीन के दक्षिणी शिंजियांग क्षेत्र में रिक्टर पैमाने पर 7.2 तीव्रता का भूकंप आने के बाद दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में भी तेज झटके महसूस किए गए। वहीं न्यूज एजेंसी एएफपी ने चीन-किर्गिस्तान बॉर्डर पर भूकंप की खबर दी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

नेपाल-चीन सीमा के पास केंद्र 

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियोज में देखा जा सकता है कि छत पर लगे पंखे और लाइट्स हिल रही हैं। बता दें कि धरती के अंदर मौजूद जब टेक्टोनिक्स प्लेट्स घूमकर एक-दूसरे से टकराती हैं तो भूकंप आता है। दिल्ली-एनसीआर को भूकंप के लिहाज से काफी सेंसेटिव माना जाता है। यहां लगातार धरती हिलती रहती है। बताया जाता है कि यहां 100 से ज्यादा लंबी फॉल्ट्स हैं। जिसकी वजह से यहां बड़ा भूकंप भी आ सकता है।

विज्ञापन

11 जनवरी को भी आया था भूकंप 

आपको बता दें कि इससे पहले 1 जनवरी को जापान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। यहां रिक्टर स्केल पर 7.6 तीव्रता का भूकंप आया। इसके बाद सुनामी का भी अलर्ट जारी किया गया था। इसके बाद 11 जनवरी को दिल्ली-एनसीआर में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इस तरह 11 दिन के अंदर ये दूसरा भूकंप रहा।

विज्ञापन

उस वक्त अफगानिस्तान में 6.1 तीव्रता का भूकंप रहा। वहीं पिछले साल अक्टूबर-नवंबर में भी दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई शहरों में धरती डोली थी। दिल्ली-एनसीआर में लगातार आ रहे भूकंप से लोग डरे हुए हैं। लोगों ने देर रात अपने प्रियजनों को फोन कर उनकी कुशलक्षेम भी पूछी।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ