अब नहीं बचेगा दुश्मन का विमान, DRDO ने इस घातक मिसाइल का किया सफल परीक्षण

Missile Test QRSAM System
विज्ञापन

नई दिल्ली: रक्षा के क्षेत्र में भारत ने आज एक और कदम आगे बढ़ा दिया। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) और भारतीय सेना ने सतह से हवा में मार करने वाली क्विक रिएक्शन मिसाइल (QRSAM) के सभी 6 परीक्षणों को सफलतापूर्वक पूरा संपन्न कर लिया है। परीक्षण के दौरान मिसाइल ने अपने सभी लक्ष्यों पर सटीक निशाना साधा।

इस मिसाइल को खासतौर पर ड्रोन जैसे पायलट रहित यानों को मार गिराने के लिए बनाया गया है। यह सिस्टम कई चीजों पर नजर रखने और लक्ष्य को साधने में सक्षम है। इन परीक्षणों के बाद QRSAM को सेना को सौंप दिया जाएगा।

Advertisment

QRSAM में इस्तेमाल सभी उपकरणों जैसे बैटरी मल्‍टीफंक्‍शन रडार, बैटरी सर्विलांस रडार, बैटरी कमांड पोस्‍ट व्‍हीकल और मोबाइल लॉन्चर को देश में ही तैयार किया गया है। यह सिस्‍टम इतना सक्षम है कि यह मूव करते हुए टारगेट को डिटेक्‍ट और ट्रैक कर सकता है।

विज्ञापन

इसकी रेंज 3 से 30 किलोमीटर है। यह 98 फीट ऊंचाई से लेकर 33 हजार फीट की ऊंचाई तक जा सकती है। इसकी अधिकतम गति मैक 4.7 यानी 5757.70 किलोमीटर प्रतिघंटा है। इसे छह ट्यूब वाले लॉन्चर ट्रक से दागा जा सकता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ