Vivek Express News: भारतीय रेलवे को विश्व के सबसे बड़े सार्वजनिक परिवहन संगठनों में से एक माना जाता है। लाखों लोग रोजाना भारत में रेल के जरिए अपनी यात्रा पूरी करते हैं। भारत में रोजाना हजारों ट्रेनें एक शहर से दूसरे राज्यों में होकर गुजरती हैं। भारतीय रेलवे के नेटवर्क की बात करें तो यह पूर्व से लेकर पश्चिम और उत्तर से लेकर दक्षिण तक फैला हुआ है। अगर आप सफर करते हैं तो इस दौरान एक ही ट्रेन की यात्रा में पहाड़ों, रेगिस्तान और वन क्षेत्र का नजारा देखने को मिल सकता है। एक ऐसे ट्रेन रूट के बारे में आपको जानकारी दे रहे हैं, जो पूर्व से लेकर पश्चिमी छोर को कवर करता है। जी हां, यह रूट है असम का डिब्रूगढ़ से तमिलनाडु का कन्याकुमारी रेल मार्ग।
एक ही सीट पर बैठना होगा 75 घंटे
अगर आप इस रूट पर सफर करते हैं तो आपको एक ही ट्रेन में, एक ही कोच में, एक ही सीट पर चार दिन तक विभिन्न नजारे देखने को मिलेंगे। यह भारत की सबसे लंबी ट्रेन यात्रा है। जो व्यापक मार्गों से होकर गुजरती है और आपको शानदार नजारे दिखाती है। अगर आप इससे ट्रैवल करते हैं तो गंतव्य तक पहुंचने में 4 दिन लगेंगे। इस शानदार ट्रेन को विवेक एक्सप्रेस के नाम से जाना जाता है। जो डिब्रूगढ़ से कन्याकुमारी पहुंचने में 4 दिन का वक्त लेती है। चार दिन में यह ट्रेन 4 हजार किलोमीटर की दूरी तय करती है। इस ट्रेन को स्वामी विवेकानंद की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में चलाया गया था। 2011-12 के रेल बजट में डिब्रूगढ़-कन्याकुमारी विवेक एक्सप्रेस ट्रेन को लेकर घोषणा तत्कालीन रेल मंत्री ने की थी।
यह भी पढ़ें:‘4 बेगम और 36 बच्चे नहीं चलेंगे…’ विधायक बालमुकुंद आचार्य का बड़ा बयान, देखिए वीडियो
देश की सबसे लंबी ट्रेन यात्रा में असम, नागालैंड, बिहार, बंगाल, झारखंड, ओडिशा के बाद आंध्र प्रदेश, केरल और तमिलनाडु को कवर किया जाता है। यानी विवेक एक्सप्रेस 9 राज्यों की धरती से होकर चार दिन में अपने गंतव्य पर पहुंचती है। इस ट्रेन में 19 कोच लगे होते हैं। 4189 यात्रा का सफर 75 घंटे में पूरा होता है। यह ट्रेन इस दौरान करीब 59 स्टेशनों पर ठहराव करती है। IRCTC के अनुसार डिब्रूगढ़ से शाम 7 बजकर 25 मिनट पर 15905/15906 नंबर ट्रेन हर मंगलवार और शनिवार को चलती है। जो चौथे दिन रात को 10 बजे कन्याकुमारी पहुंचती है।
संबंधित खबरें
'राहुल गांधी ने मुझे धक्का नहीं दिया', BJP के आरोप पर बोले DK शिवकुमार
3 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
3 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
5 hrs ago'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
7 hrs ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
8 hrs ago'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
8 hrs agoएल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
8 hrs agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
9 hrs agoसऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
10 hrs ago'CEC को मंत्री-गवर्नर बनाया…', पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines