---विज्ञापन---

देश angle-right

फ्लाइट में देरी हुई तो एयरलाइंस को WhatsApp से देनी होगी जानकारी, पढ़िए DGCA की पूरी SOP

DGCA SOP For Airlines: कोहरे के चलते फ्लाइट्स में देरी हो रही है। डीजीसीए ने इस देरी को लेकर नई एसओपी जारी की है।

---विज्ञापन---

DGCA SOP For Airlines: घने कोहरे के कारण उड़ानों में लगातार देरी हो रही है। इसके चलते यात्रियों और एयरलाइंस कर्मचारियों में टकराव देखने को मिल रहा है। इंडिगो की फ्लाइट में ‘थप्पड़ कांड’ और फ्लाइट्स में 17 घंटे तक की देरी के कई मामलों को देखते हुए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने सोमवार को एसओपी जारी कर दी।

यह एसओपी मौसम की स्थिति के दौरान उड़ान रद्द करने के संबंध में एयरलाइंस को जारी की गई है। इसके मुताबिक, एयरलाइंस को अपनी उड़ानों की देरी के बारे में यात्रियों को सटीक समय की जानकारी देनी होगी।

---विज्ञापन---

एयरलाइन की संबंधित वेबसाइट, एसएमएस, व्हाट्सएप और ईमेल के जरिए भी यात्रियों को अग्रिम सूचना देनी होगी। इस एसओपी में एयरलाइन कर्मचारियों के साथ उचित रूप से संवाद करने और उन्हें लगातार मार्गदर्शन देने के लिए भी कहा गया है।

ज्यादा देरी होने पर उड़ानें रद्द कर सकती हैं एयरलाइंस 

डीजीसीए ने इसके साथ ही ज्यादा देर होने पर उड़ानों को रद्द करने को भी कहा है। एसओपी के मुताबिक, कोहरे और मौसम की प्रतिकूल परिस्थिति को देखते हुए एयरलाइंस उन उड़ानों को समय पहले ही रद्द कर सकती हैं, जिनमें 3 घंटे से ज्यादा की देरी हो सकती है। इस पहल का उद्देश्य भीड़भाड़ को कम करना है। साथ ही इससे हवाई अड्डे और यात्रियों की असुविधा को कम किया जा सकेगा।

---विज्ञापन---

यात्रियों के लिए सुविधाएं 

डीजीसीए ने सिविल एविएशन रिक्वायरमेंट (CAR) सेक्शन-3, सीरीज एम पार्ट IV भी जारी किया है। इसके तहत बोर्डिंग से इनकार करने, उड़ानें रद्द होने और देरी के कारण यात्रियों को एयरलाइंस द्वारा दी जाने वाली सुविधाएं शामिल हैं।

---विज्ञापन---

डीजीसीए का कहना है कि एयरलाइंस को टिकटों पर सीएआर का संदर्भ प्रकाशित करना भी जरूरी है। यानी यात्री सीएआर को टिकट पर देख सकेंगे। एयरलाइंस को इसका सख्ती से पालन करना होगा। हालांकि, डीजीसीए ने कहा कि किसी अप्रत्याशित घटना या असाधारण परिस्थितियों के मामले में ये प्रावधान लागू नहीं होंगे।

ये भी पढ़ें: कौन है IndiGo फ्लाइट में पायलट को थप्पड़ मारने वाला साहिल कटारिया? हनीमून पर जा रहा था गोवा 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IndiGo की फ्लाइट में पायलट को थप्पड़ मारने के मामले में नया मोड़, रूस की महिला ने सुनाई आपबीती 

ये भी पढ़ें: IndiGo पर केस करेंगे Ranvir Shorey, 10 घंटे तक हुई असुविधा पर भड़के एक्टर 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Indigo की फ्लाइट का 13 घंटे इंतजार, फिर भी नहीं भरी उड़ान तो पायलट को जड़ा थप्पड़, Watch Video

First published on: Jan 15, 2024 09:03 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola