कौन है IndiGo फ्लाइट में पायलट को थप्पड़ मारने वाला साहिल कटारिया? हनीमून पर जा रहा था गोवा

Who is Sahil Kataria IndiGo in Hindi: साहिल कटारिया की हाल ही शादी हुई थी। वह हनीमून के लिए पत्नी के साथ गोवा जा रहा था।

Who is Sahil Kataria, slapped pilot in IndiGo flight

Sahil Kataria ने IndiGo फ्लाइट में पायलट को थप्पड़ जड़ा।

विज्ञापन

Who is Sahil Kataria IndiGo in Hindi: इंडिगो की फ्लाइट में पायलट को थप्पड़ मारने पर जमकर बवाल मचा हुआ है। दिल्ली-गोवा इंडिगो फ्लाइट (6E-2175) में करीब 13 घंटे की देरी के बाद एक शख्स ने पायलट को थप्पड़ मार दिया। उसे पुलिस ने हिरासत में लेकर मारपीट का मामला दर्ज किया है। जिस शख्स ने अनूप कुमार नाम के पायलट को थप्पड़ जड़ा, उसका नाम साहिल कटारिया है। आखिर साहिल कौन है और क्या काम करता है, आइए जानते हैं…

खिलौने और स्टेशनरी की दुकान चलाता है साहिल कटारिया

रिपोर्ट्स के अनुसार, साहिल कटारिया की उम्र 35 साल है। वह दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश में रहता है। उसकी अमर कॉलोनी में खिलौने और स्टेशनरी की दुकान है। जानकारी के मुताबिक, साहिल कटारिया की हाल ही में शादी हुई थी। वह पत्नी के साथ हनीमून पर गोवा जा रहा था। हालांकि फ्लाइट में करीब 13 घंटे की देरी हुई तो उसका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उसने पायलट को थप्पड़ मार दिया।

विज्ञापन

इंडिगो फ्लाइट में थप्पड़ कांड के बाद साहिल का वीडियो वायरल हो गया। घटना के बाद तुरंत अधिकारी हरकत में आए और दिल्ली हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ के अधिकारियों ने उसे प्लेन से उतार दिया। हालांकि बाद में वह माफी मांगता भी नजर आया।

विज्ञापन

जमानत पर रिहा

इसके बाद कटारिया को गिरफ्तार कर लिया गया। उस पर सीआरपीसी की धारा 41 के तहत कार्रवाई की गई। दिल्ली पुलिस ने उसे जमानत पर रिहा कर दिया है। पुलिस का कहना है कि साहिल कटारिया केबिन क्रू के गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार से भड़क गया था। जब फ्लाइट में देरी होने लगी तो उसने अपना आपा खो दिया। हालांकि बाद में उसने और पत्नी माफी मांगते भी नजर आए। बता दें कि घने कोहरे के कारण दिल्ली एयरपोर्ट से कई फ्लाइटें देरी से चल रही हैं। इसके चलते यात्री परेशान हैं। हालांकि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि किसी को भी दुर्व्यवहार करने का अधिकार नहीं है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ